होम / Sarson Ke Saag Ke Fayade सर्दियों में इम्यूनिटी को बनाना हो स्ट्रांग तो डाइट में शामिल करें सरसों का साग

Sarson Ke Saag Ke Fayade सर्दियों में इम्यूनिटी को बनाना हो स्ट्रांग तो डाइट में शामिल करें सरसों का साग

Mukta • LAST UPDATED : November 27, 2021, 11:07 am IST

Sarson Ke Saag Ke Fayade सर्दियों के मौसम में बीमारी से दूरी बनाये रखने के लिए जरूरी है इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाये रखना। अब इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए वैसे तो बहुत सी चीजें ऐसी हैं जिनको डाइट में शामिल किया जा सकता है। लेकिन कम लागत में बेहतर टेस्ट के साथ अगर इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने की बात की जाये, तो इसके लिए आप सरसों के साग की मदद ले सकते हैं।

सरसों का साग इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ कई और फायदे भी सेहत को पहुंचाने में मदद करेगा। सरसों का साग ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। साथ ही सर्दियों के मौसम में ये साग बेहद ही आसानी के साथ, बहुत ही किफायती दामों में उपलब्ध भी हो जाता है।

इसका सेवन आप मक्के की रोटी, गेहूं की रोटी या किसी और तरह से भी अपनी पसंद के अनुसार कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं कि सरसों का साग रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ सेहत को और क्या फायदे दे सकता है।

इम्यून सिस्टम मजबूत होता है (Sarson Ke Saag Ke Fayade)

इम्यून सिस्टम मजबूत करने में सरसों का साग अच्छी भूमिका निभाता है। सरसों के साग में  पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट,  फाइबर, शुगर, विटामिन ए, सी, डी, बी 12, मैग्नीशियम, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं जो इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मदद करते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है (Sarson Ke Saag Ke Fayade)

सरसों का साग खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है, जिसके चलते हृदय भी सेहतमंद रहता है। जंक और फ़ास्ट फूड खाने की वजह से अक्सर कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। जिसको सरसों का साग डाइट में शामिल करके कुछ हद तक सुधारा जा सकता है। इसलिए सर्दी के मौसम में डाइट में सरसों का साग जरूर शामिल करना चाहिए।

आयरन की कमी दूर होती है (Sarson Ke Saag Ke Fayade)

शरीर में आयरन की कमी से खून की कमी होने लगती है। सरसों का साग खाने से आयरन की कमी दूर होती है। गर्भवती महिलाओं को अपनी डाइट में सरसों का साग जरूर शामिल करना चाहिए। क्योंकि ज्यादातर गर्भवती महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी देखी जाती है।

बीमारियों का खतरा कम होता है (Sarson Ke Saag Ke Fayade)

सरसों का साग डाइट में शामिल करने से तमाम तरह की बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है। दरअसल सरसों के साग में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो बीमारियों को दूर करने में फायदेमंद साबित होते हैं।

(Sarson Ke Saag Ke Fayade)

Also Read : How To Make Healthy And Tasty Sandwiches जानिए किस तरह के सैंडविच हो सकते है हेल्दी और टेस्टी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Numerology Predictions Today: 15 मई को आपका भाग्यशाली अंक आपके बारे में क्या कहता है? यहा जानें – indianews
Road Accident: आंध्र प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा, बस के ट्रैक्टर से टकराने से 4 की मौत -India News
North Korea: किम जोंग उन ने की सामरिक मिसाइल हथियार प्रणाली की समीक्षा, मिसाइल इकाइयों में किया जाएगा स्थापित -India News
Dheeraj Wadhawan: DHFL के पूर्व डायरेक्टर को CBI ने किया गिरफ्तार, हजारों करोड़ के बैंक फ्रॉड का मामला
Myanmar Refugees: स्थानीय लोगों से अधिक म्यांमार के शरणार्थियों की संख्या, सीएम बीरेन सिंह को विधायक ने लिखा पत्र -India News
Boeing Starliner: बोइंग स्टारलाइनर क्रू मिशन में हुई देरी, अंतरिक्ष यान फिर बनी वजह -India News
Sushil Modi Funeral: सुशील मोदी पंच तत्व में हुए विलीन, पूरे राजकीय सम्मान के साथ पटना में हुआ अंतिम संस्कार- Indianews
ADVERTISEMENT