India News (इंडिया न्यूज), Seeds For Man Stamina: मनुष्यों के खराब जीवनशैली और खराब दिनचर्या के कारण शरीर उम्र से पहले ही बूढ़ा दिखने लगता है। सिर्फ 30 की उम्र के बाद महिलाओं की तरह पुरुषों के शरीर में भी कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। दरअसल, 30 पार करने के बाद पुरुषों के शरीर में कुछ हॉरमोन और पोषक तत्व प्राकृतिक रूप से कम होने लगते हैं। इस कमी को दूर करने के लिए मर्दों को अपने खान-पान पर खास ध्यान देना चाहिए। ताकि उनका शरीर समय से पहले कमजोर न हो जाए। बता दें कि, 30 के बाद पुरुषों में सेक्स हॉरमोन टेस्टोस्टेरोन कम होने लगता है। जिसका असर पुरुषों के एनर्जी लेवल पर पड़ता है। ऐसे में उन्हें कुछ ऐसी चीजों का सेवन शुरू कर देना चाहिए जो उनके शरीर को लोहे की तरह मजबूत बनाए रखें।
अगर आप भी बांझपन और अन्य यौन स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं, तो यह लेख आप पद सकते है। यहां हम आपको कुछ ऐसे प्राकृतिक सप्लीमेंट्स (जो असल में बीज हैं) के बारे में जानकारी दे रहे हैं। जिनकी मदद से आप अपने संपूर्ण यौन स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
90% लोग खा रहे हैं जहरीला लहसुन, कोमा में जा सकते हैं आप! खरीदते समय न करें ये गलती
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, जिंक पुरुषों के यौन स्वास्थ्य के लिए बहुत ज़रूरी है। इसकी पूर्ति के लिए आपको कद्दू के बीजों का सेवन करना चाहिए। कद्दू के बीजों का सेवन करने से शुक्राणुओं का उत्पादन बढ़ता है और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम होता है। साथ ही कद्दू के बीजों में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रोस्टाग्लैंडीन का उत्पादन करता है, जो यौन इच्छा को बढ़ाने के लिए जाना जाता है।
जीरे में जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें पोटैशियम भी पाया जाता है। जीरा प्रजनन संबंधी समस्याओं से निपटने और कम शुक्राणुओं की संख्या और आपके शुक्राणुओं की कम क्षमता जैसी स्थितियों को रोकने में भी मदद करता है।
आपका भी बढ़ गया है यूरिक एसिड, तो अभी से इन दालों को खाने से कर लें परहेज, वरना हो सकती है दिक्कत
अजवाइन के बीज को यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भी जाना जाता है। अजवाइन का सेवन शुक्राणुओं की संख्या, गर्भधारण और पिता बनने की संभावनाओं को बेहतर बनाने का एक अच्छा स्रोत है।
तिल के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। वे लिपिड पेरोक्सीडेज और अन्य एंजाइमों को रोकते हैं, जो एपिडीडिमिस में शुक्राणुओं की संख्या और परिपक्वता में बाधा डालते हैं। इन बीजों का सेवन करने से शुक्राणुओं की गुणवत्ता में सुधार होता है। ऐसे में पुरुषों में बांझपन की संभावना को कम करने के लिए तिल के बीजों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.