होम / Sonth Ke Fayde : सोंठ खाने के हैं अनेकों फायदे, सूखा अदरक सेहत के लिए साबित हो सकती है आयुर्वेदिक दवा

Sonth Ke Fayde : सोंठ खाने के हैं अनेकों फायदे, सूखा अदरक सेहत के लिए साबित हो सकती है आयुर्वेदिक दवा

Sameer Saini • LAST UPDATED : October 9, 2021, 7:40 am IST

Sonth Ke Fayde : सोंठ एक आयुर्वेदिक दवा है जिसके लाभ चमत्कारी हैं। यह हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है। इसका नियमित सेवन करने से कई बीमारियां ठीक होती हैं और नई बीमारियां नहीं लगती। सोंठ अदरक को सुखाकर बनाई जाती है। यह आसानी से किसी भी जनरल स्टोर पर मिल जाती है। सोंठ एक तरह से अदरक ही है।

बस अदरक को सुखा दिया जाता है और यह सोंठ बन जाती है। वहीं इसे कई नामों से पुकारा जाता है। बीमारियों से बचने के लिए इसका प्रयोग कैसे करें। हम आपको बताएंगे। इसके अनगिनत फायदे क्या हैं और इसका सेवन कब, कैसे और कितना करना चाहिए।

सोंठ का सेवन करने के गुण (Sonth Ke Fayde)

सोंठ का सेवन करने से पेट संबंधी बीमारियां दूर रहती हैं। यह पाचन तंत्र को स्ट्रांग बनाती है। वहीं पित्त के प्रभाव को कम कर सोंठ कफ को कम करती है। इससे वाद दोष भी दूर होता है। इसके अलावा सोंठ के कई गुण हैं।

सोंठ इन बीमारियों में है फायदेमंद (Sonth Ke Fayde)

  1. सोंठ का सेवन करने से खाना न पचने की समस्या दूर होती है और खाना जल्दी पच जाता है। वहीं इसका सेवन कब्ज, गैस की समस्या को भी खत्म करता है। डाइजेशन सिस्टम भी इसके सेवन से मजबूत होता है।
  2.  यदि किसी व्यक्ति को भूख नहीं लगती तो वह सोंठ के साथ सेंधा नमक का सेवन करे। यह सेहत को लाभ पहुंचाएगा। वहीं इससे पेट की बीमारियां दूर होती हैं। सोंठ और सेंधा नमक का सेवन करें, भूख लगने की क्षमता बढ़ जाएगी।
  3. जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि सोंठ का सेवन करने से गैस बनना, कब्ज, पेट फूलना जैसे समस्याएं दूर होती हैं। वहीं यह पेट दर्द में रामबाण की तरह काम करती है।
  4. सोंठ का सेवन करने से खट्टे डकार आना, उल्टी आना, जि मतला होना, जैसी समस्याएं चुटकियों में दूर होंगी। नियमित रूप से सोंठ का सेवन करने से यह समस्याएं आपसे किनारा कर लेंगी। वहीं कई लोगों को पतला दस्त, पेट में बार-बार मरोड़ उठना जैसी समस्याएं होती है। गुनगुने पानी के साथ सोंठ के सेवन करने से यह समस्याएं बार-बार नहीं होंगी।
  5. कई लोगों को कफ की समस्या रहती है और बार-बार खांसी करने से कफ निकलता है। वहीं सोंठ का सेवन करने से शरीर से कफ बाहर निकल जाता है। सोंठ का सेवन करने से सर्दी में कफ से निजात मिल जाएगी। कफ के कारण होने वाले सिरदर्द में भी सोंठ का सेवन राहत देता है।
  6. उल्टी आना एक आम समस्या बन गई है। ज्यादा मसालेदार खाना, या ज्यादा खाने पर उल्टी आ जाती है। वहीं यदि किसी को यह समस्या ज्यादा हो तो वह सोंठ के चूर्ण और आंवला के चूर्ण को मिलाकर गुनगुने पानी के साथ सेवन करें।
  7. जोड़ों का दर्द दूर करने के लिए गर्म पानी के साथ सोंठ के पाउडर का सेवन करें। यह जोड़ों की सूजन को दूर कर दर्द से निजात दिलाएगा। यह काफी फायदेमंद है।
  8. प्रेगनेंसी के बाद अक्सर महिलाओं को इन्फेक्शन का खतरा सताने लग जाता है। इसलिए यदि महिलाएं सोंठ का सेवन करेंगी तो संक्रमण का खतरा कम रहेगा।

सोंठ का सेवन कब न करें (Sonth Ke Fayde)

गर्मी के दिनों में सोंठ का सेवन न करें क्योंकि सोंठ काफी गर्म होती है। जिन लोगों को शरीर में जलन रहती है, शरीर पर चोट लगी हो, पेशाब में जलन हो उन्हें सोंठ का सेवन नहीं करना चाहिए। पित्त दोष के कारण जिन्हें बुखार हो रहा है वह भी इसके सेवन से बचें।

(Sonth Ke Fayde)

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।

Also Read : Pumpkin Health Benefits : प्रजनन क्षमता बढ़ाने में मदद करता है कद्दू का बीज, जानें कैसे कर सकते हैं सेवन

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rakesh Roshan ने अपने हार्डकोर वर्कआउट का वीडियो किया शेयर, पिता की फिटनेस पर ऋतिक रोशन ने किया रिएक्ट -Indianews
KKR VS DC: अपने जीत के अभियान को जारी रखना चाहेगी टीम पंत, देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
KKR VS DC: कोलकाता और दिल्ली के बीच मुकाबला आज, जानें किस टीम का पलड़ा भारी-Indianews
KKR VS DC: ईडन गार्डन में दिल्ली से भिड़ेगी कोलकता, जानें कैसा होगा पिच का मिजाज-Indianews
Bengal Teachers Lose Jobs: 26 हजार शिक्षकों की नौकरी से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट का एक्शन-Indianews
Siddhant Chaturvedi ने अपने बर्थडे पर गिटार बजाने के साथ किया जमकर डांस, रूमर्ड गर्लफ्रेंड Navya Naveli Nanda ने किया रिएक्ट -Indianews
KKR vs DC Live Streaming: कोलकाता के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी दिल्ली, जानें कब और कहां देखें मुकाबला-Indianews
ADVERTISEMENT