होम / दिल के स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए काफी मददगार है स्ट्रॉबेरी, अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल

दिल के स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए काफी मददगार है स्ट्रॉबेरी, अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : February 14, 2023, 10:22 pm IST

इंडिया न्यूज़: (Strawberry Health Benefits) दुनिया भर में लाखों लोग दिल से जुड़ी अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित हैं। बता दें कि हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल और स्मोकिंग कुछ ऐसे कारक हैं, जो दिल के लिए खतरनाक स्थिति पैदा कर सकते हैं। अगर हम अपने वजन का ख्याल रखते हैं और संतुलित भोजन का सेवन करते हैं तो काफी हद तक दिल से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं। बता दें कि फाइबर का सेवन बढ़ाने और कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ में सुधार करने में फल और सब्जियां बड़ी भूमिका निभाती हैं। शोध बताते हैं कि स्ट्रॉबेरी के सेवन से दिल के स्वास्थ्य को अच्छा रखने में काफी मदद मिल सकती है। आप स्ट्रॉबेरी को कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

स्ट्रॉबेरी को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल

1. इसे सलाद का बनाएं हिस्सा

स्ट्रॉबेरी को आप सलाद का हिस्सा बना सकते हैं। बाकी सब्जियों के साथ इसे भी भोजन के साथ सलाद के रूप में परोसे। आपको इसके सेवन से कईं फायदे देखने को मिल सकते हैं।

2. स्ट्रॉबेरी से सैंडविच बनाएं

स्ट्रॉबेरी की मदद से आप एक टेस्टी सैंडविच भी तैयार कर सकते हैं। हम दावा करते हैं कि स्ट्रॉबेरी आपके सैंडविच को एक अच्छा स्वाद प्रदान करेगा।

3. इसका रायता बनाएं

फ्रूट रायता स्ट्रॉबेरी के सेवन का एक अच्छा और लो कैलोरी वाला तरीका हो सकता है। यह फल आपके बोरिंग रायते को एक टेस्टी डिलिशियस रायता बना देगा और अच्छा रंग भी प्रदान करेगा।

4. इसका जूस बनाएं

स्ट्रॉबेरी का आप जूस भी तैयार कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो इसे बाकी फ्रूट्स के साथ मिलाकर जूस बना सकते हैं। आप इसे सेब या केला या अपनी पसंद के किसी भी फल के साथ मिला सकते हैं।

5. इसे स्मूदी में डालें

अगर आपको जूस पीना पसंद नहीं है तो आप स्ट्रॉबेरी के इस्तेमाल से मिल्कशेक या स्मूदी भी बना सकते हैं। आप इसको गाजर के साथ मिलाकर एक हेल्दी स्मूदी बना सकते हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT