<
Categories: हेल्थ

आप जवानी में ही बूढ़े हो जाएंगे! अगर टॉक्सिक लोगों के साथ गुजारेंगे ज्यादा समय, फौरन बनाएं दूरी वरना…

Toxic Relationship Side effects: जो आपको लगातार मानसिक तनाव देते हैं और हमेशा निगेटिव बातें करते हैं तो इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है. जीवन में इस तरह के टॉक्सिक लोगों की वजह से आप जल्दी बूढ़े भी हो सकते हैं. यह दावा एक इंटरनेशल रिसर्च में किया गया है. अब सवाल है कि आखिर तनाव का जैविक उम्र पर क्या होगा असर? आइए जानते हैं इस बारे में-

Toxic Relationship Side effects: रिश्ते हैं तो उतार-चढ़ाव तो होगा ही. मानसिक शांति के लिए रिश्ते में प्यार, सम्मान और समझ जरूरी हैं, लेकिन जब यही रिश्ता तनाव, डर और नेगेटिविटी से भर जाए, तो यह टॉक्सिक बन जाता है. कई बार आप जिन लोगों के साथ रहते उठते-बैठते हैं वही आपको जीवन में बढ़ने से रोकते हैं. कहने का मतलब, जो आपको लगातार मानसिक तनाव देते हैं और हमेशा निगेटिव बातें करते हैं तो इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है. जीवन में इस तरह के टॉक्सिक लोगों की वजह से आप जल्दी बूढ़े भी हो सकते हैं. यह दावा एक इंटरनेशल रिसर्च में किया गया है. इस रिसर्च में बताया गया है कि टॉक्सिक रिश्ते और लगातार तनाव देने वाले लोगों की संगत का असर आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों पर पड़ता है. इस रिसर्च को The Proceedings of the National Academy of Sciences (PNAS) जर्नल में प्रकाशित किया गया है. अब सवाल है कि आखिर तनाव का जैविक उम्र पर क्या होगा असर? आइए जानते हैं इस बारे में-

तनाव का जैविक उम्र पर क्या असर?

टीओआई की रिपोर्ट में छपी एक रिसर्च के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति के आसपास ऐसे लोग हों जो लगातार मानसिक तनाव देते हों और नकारात्मक बातें करते हों तो इसका असर उसकी जैविक उम्र (Biological Age) पर पड़ सकता है. इसका सीधा मतलब है कि व्यक्ति अपनी वास्तविक उम्र से पहले ही बूढ़ा दिखने या महसूस करने लग सकता है. इसके साथ ही उसको कई प्रकार की बीमारियों का खतरा भी रहता है.

रिसर्च में क्या निकला सच

स्टडी में वैज्ञानिकों ने 2600 लोगों पर रिसर्च की है. इस दौरान उनसे पूछा गया है कि उनसे आसपास के लोगों का व्यवहार कैसा है. इस रिसर्च का मकसद यह समझना था कि लोगों के रिश्ते उनके शरीर और दिमाग को किस तरह प्रभावित करते हैं. रिसर्च में यह सामने आया कि लगभग 30 प्रतिशत लोगों ने माना कि उनके जीवन में कम से कम एक ऐसा व्यक्ति है जो हमेशा उनको मानसिक तनाव देता है और नकारात्मक बातें भी करता है. रिसर्च में इन लोगों को हैसलेर कहा गया है. ये लोग दूसरे के जीवन में हमेशा उनको मानसिक तनाव देते हैं.

मानसिक तनाव का शरीर पर क्या होता असर

राजकीय मेडिकल कॉलेज कन्नौज के मनोरोग चिकित्सकक डॉ. विवेक कुमार कहते हैं कि अगर आपके आसपास रहने वाला कोई भी व्यक्ति आपको लगातार मानसिक तनाव देता है, तो हमारा ब्रेन बार- बार फाइट या फ्लाइट मोड में चला जाता है. इस स्थिति में शरीर हमेशा सतर्क रहता है, जैसे कोई खतरा सामने हो. अगर यह लंबे समय तक जारी रहे तो शरीर पर इसका गहरा असर पड़ता है और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया तेज हो सकती है. इससे सिर्फ बायोलॉजिक्ल उम्र ही नहीं बढ़ती बल्कि कई बीमारियों का रिस्क रहता है.

कैसे बढ़ती है जैविक उम्र

वैज्ञानिकों ने रिसर्च में शामिल लोगों की लार के नमूने लेकर उनके डीएनए की जांच भी की.इसके जरिए यह पता लगाया जाता है कि किसी व्यक्ति की जैविक उम्र कितनी तेजी से बढ़ रही है. रिसर्च में पता चला कि जिन लोगों के रिश्तों में मानसिक तनाव देने वाला कोई एक व्यक्ति भी था उनमें Biological Age करीब 1.5 प्रतिशत तक बढ़ सकती है.

सेहत पर पड़ सकते हैं ये असर

  • अकसर सिरदर्द की शिकायत होना
  • नींद न आना या बहुत कम आना
  • हर समय थकान महसूस होना
  • चिड़चिड़ा रहना
  • किसी काम मेंध्यान लगाने में परेशानी
  • पेट संबंधी समस्याएं होना
Lalit Kumar

Share
Published by
Lalit Kumar
Tags: Health News

Recent Posts

थकान, कमजोरी या सीने में दर्द… इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें अनदेखा, वरना पड़ सकते लेने के देने

Bad Cholesterol Alert: हमारे शरीर में 2 तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है गुड और बैड…

Last Updated: March 31, 2026 23:10:36 IST

UP Toll Tax: कल से बदल जाएंगी टोल टैक्स की दरें, यूपी में सफर करने से पहले जान लें कितनी ढीली करनी पड़ेगी जेब

UP Toll Tax Increase: यूपी में बुधवार से राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा करना…

Last Updated: March 31, 2026 23:02:00 IST

Trump Popularity: इतिहास में पहली बार! अमेरिका में ट्रंप की रेटिंग धड़ाम से गिरी नीचे, बने सबसे ‘अलोकप्रिय’ राष्ट्रपति

Donald Trump Approval Rating: AF पोस्ट के हालिया विश्लेषण ने अमेरिकी राजनीति में हलचल मचा…

Last Updated: March 31, 2026 22:32:42 IST

PBKS vs GT: 1 ओवर में फेंकी 11 गेंदे, 12 मिनट में पूरा किया स्पेल, अर्शदीप सिंह का घटिया ओवर

Arshdeep singh Last Over: आईपीएल 2026 में 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस…

Last Updated: March 31, 2026 21:55:29 IST

West Bengal Election 2026: जब एक कम्युनिस्ट नेता के कदमों में थी दिल्ली की सत्ता, फिर क्यों पीछे हट गए ज्योति बसु?

West bengal election 2026: पीएम की कुर्सी सामने थी, पर उन्होंने पार्टी के आदर्शों को…

Last Updated: March 31, 2026 21:51:52 IST

Muzaffarpur Murder Case: 20 लाख के झगड़े… रालोजपा नेता की हत्या में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने उगले राज़

Bihar Crime News: प्रॉपर्टी डीलर और रालोजपा नेता प्रभाकर सिंह (45) की हत्या कर दी…

Last Updated: March 31, 2026 21:32:25 IST