Live
Search
Home > हेल्थ > अचानक हाथ-पैर क्यों हो जाते हैं सुन्न? किस विटामिन की कमी से होती है झनझनाहट, कैसे करें बचाव?

अचानक हाथ-पैर क्यों हो जाते हैं सुन्न? किस विटामिन की कमी से होती है झनझनाहट, कैसे करें बचाव?

अगर आपके हाथ-पैरों में भी झनझनाहट और सुन्न होने की समस्या हो रही है, तो ये आर्टिकल आपके लिए जरूरी है. ये समस्या विटामिन बी12 की कमी के कारण हो सकती है. आइए जानके हैं इसके लक्षण और बचाव के तरीके...

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 13, 2026 21:38:35 IST

Mobile Ads 1x1

Numbness in Hand and Feet: कभी न कभी आपने हाथ या पैर में झनझनाहट महसूस की होगी. कभी-कभी ऐसा होना नॉर्मल है लेकिन बाार-बार इस समस्या का सामना करना नुकसानदायक हो सकता है. ये आपके शरीर में आवश्यक पोषक तत्व की कमी का संकेत हो सकता है. कहा  जाता है कि ये थकान  या गलत पॉश्चर के कारण हो सकता है लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता. ये विटामिन बी12 की कमी का भी संकेत हो सकता है. इसके अलावा डायबिटीज और नसों के दबने कारण हो सकती है. इससे शरीर पर असर पड़ सकता है. इस आर्टिकल में हम आपको इसके कुछ बचाव के बारे में भी बताने वाले हैं. 

क्यों होती है विटामिन बी12 की कमी?

विटामिन बी12 एक जरूरी पोषक तत्व है. इससे रेड सेल्स काउंट बनने और नर्वस सिस्टम को सही से काम करने में मदद मिलती है. जो लोग शुद्ध शाकाहारी होते हैं, उनमें बी12 की कमी देखी जाती है क्योंकि अंडे, मांस, मछली और डेयरी प्रोडक्ट बी12 का मुख्य स्रोत होते हैं. 

विटामिन 12 के कारण होने वाली समस्याएं

विटामिन बी12 के कारण हाथ-पैरों में झनझनाहट हो सकती है. साथ ही सुन्नपन भी देखने को मिल सकता है. आपके शरीर में थकान और कमजोरी हो सकती है. विटामिन बी12 की कमी के कारण डिप्रेश और मूड स्विंग्स हो सकते हैं. साथ ही जीभ मेंसूजन और मुंह में छाले हो सकते हैं. याददाश्त कमजोर हो सकती है और चक्कर आ सकते हैं.

विटामिन बी12 की कमी से बचने का तरीका

अगर आप हाथ-पैरों की झनझनाहट और सुन्नपन से बचना चाहते हैं, तो आपको अपने भोजन में अंडे. दूध, दही, मछली, पनीर और चिकन जैसी चीजें शामिल करनी चाहिए. अगर आप शुद्ध शाकाहारी हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह लेकर अपने खाने में विटामिन बी12 सप्लीमेंट शामिल करने चाहिए. अगर आपकी समस्या गंभीर होगी, तो डॉक्टर विटामिन बी12 के लिए मेडिसिन दे सकते हैं. आपको समय-समय पर ब्लड टेस्ट कराकर विटामिन बी12 का लेवल टेस्ट कराना जरूरी है.

MORE NEWS

Home > हेल्थ > अचानक हाथ-पैर क्यों हो जाते हैं सुन्न? किस विटामिन की कमी से होती है झनझनाहट, कैसे करें बचाव?

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 13, 2026 21:38:35 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS