Diarrhea Alert: गर्मियों के मौसम में जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, पेट से जुड़ी बीमारियां भी तेजी से बढ़ने लगती हैं. जिनमें सबसे आम है दस्त या डायरिया. खराब साफ-सफाई, दूषित पानी और तेजी से फैलने वाले बैक्टीरिया इस समस्या के मुख्य कारण हैं. यदि लक्षणों को समय पर नहीं पहचाना गया तो यह समस्या एक गंभीर स्वास्थ्य चिंता का रूप ले सकती है. ऐसे में क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार गर्म मौसम में डायरिया के कारण, लक्षण और इसे रोकने के आसान घरेलू उपाय यहां दिए गए हैं.
डायरिया क्या है?
डायरिया एक पाचन संबंधी विकार है, जिसमें बार-बार शौच जाने की इच्छा होती है और बहुत ढीला, पानी जैसा मल आता है. लगातार दस्त होने से शरीर में तरल पदार्थों की कमी हो सकती है। इस डिहाईड्रेशन के कारण स्वास्थ्य संबंधी कई अन्य जटिलताएं उत्पन्न हो सकती हैं। यदि यह स्थिति कई दिनों तक बनी रहती है, तो यह जानलेवा भी साबित हो सकती है।
डायरिया के कारण
- संक्रमण
- खाद्य विषाक्तता
- दवाइयां
- पाचन तंत्र को प्रभावित करने वाले खाद्य पदार्थ
- आंतों को प्रभावित करने वाली बीमारियां
डायरिया के लक्षण
- पेट में सूजन या ऐंठन
- शौच करने की तीव्र और तत्काल आवश्यकता
- मतली (पेट खराब होना)
- बुखार
- बहुत तेज दर्द
- उल्टी करना
- मल में खून या बलगम आना
डायरिया के घरेलू उपाय
- पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स: शिकंजी, इलेक्ट्रल या OTC रीहाइड्रेशन मिश्रण, और नमक वाला चावल का पानी. ये सभी अच्छे विकल्प हैं
- आहार: अपने आहार में ज्यादा सफेद चावल, आलू, केला, मछली आदि शामिल करने से मल ज्यादा ठोस बनता है.
- ओवर-द-काउंटर दवाएं- बिना डॉक्टर की पर्ची के मिलने वाले प्रोबायोटिक्स भविष्य के संक्रमणों के प्रति बेहतर प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में मदद करते हैं.
दस्त की समस्या से निपटने में यह खाद्य पदार्थ भी आपकी मदद कर सकते हैं. जैसे दही, छाछ, किम्ची (एक कोरियाई व्यंजन), किम्ची (एक कोरियाई व्यंजन), पालक, आलू, एवेकाडो, तरबूज, नींबू, आदि.
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है. किसी भी तरह का सलाह चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें.