Sunlight Benefits For Health: सर्दियां खत्म हो गई हैं और चिलचिलाती गर्मी आ गई है. लोग अक्सर गर्मियों में धूप से बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मौसम में भी सुबह धूप आपकी सेहत और मन की शांति के लिए एक नैचुरल बूस्टर का काम करती है? लेकिन कुछ सावधानियां जरूरी हैं जिन्हें आपको नजरअंदाज नहीं करनी चाहिए. तो एक नजर धूप लेने से होने वाले असर पर डाल लेते हैं.
हम अक्सर धूप को सिर्फ़ गर्मी का ज़रिया समझते हैं, लेकिन यह हमारी सेहत और तंदुरुस्ती का सबसे नैचुरल और मुफ़्त ज़रिया है. नेशनल हेल्थ मिशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शरीर में विटामिन D बनाने के लिए धूप ज़रूरी है. यह विटामिन न सिर्फ़ हमारी इम्यूनिटी बढ़ाता है बल्कि हड्डियों को भी मज़बूत बनाता है और जोड़ों के दर्द से राहत देता है.
मूड और मेंटल हेल्थ आपस में कनेक्ट
साइंटिस्ट्स का मानना है कि सुबह की ताज़ी धूप में समय बिताने से दिमाग में सेरोटोनिन नाम के हॉर्मोन का लेवल बढ़ता है. इसे हैप्पी हॉर्मोन भी कहा जाता है, जो तुरंत हमारे मूड को बेहतर बनाता है और डिप्रेशन, एंग्जायटी और मन की थकान जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है. इसके अलावा रोज़ाना धूप में रहने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और वजन मैनेज करने में मदद मिलती है.
गर्मियों में धूप का समय
- तेज धूप स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए सही समय चुनना बहुत ज़रूरी है.
- सुबह 9 बजे से पहले निकलना सबसे सेफ़ और असरदार है.
- इस दौरान UVB किरणें स्किन को बिना जले विटामिन D बनाने में मदद करती हैं.
- सिर्फ़ 10 से 20 मिनट धूप में रहना काफ़ी है. इससे ज़्यादा देर रहने पर सनबर्न या एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं.
इन बातों का ध्यान रखें:
- गर्मियों की धूप का मज़ा लेते समय अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें.
- सुबह 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच तेज धूप से बचें क्योंकि इस समय अल्ट्रावॉयलेट रेडिएशन सबसे ज़्यादा होती है.
- अपने चेहरे पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं जबकि अपने हाथ और पैर खुले रखने से विटामिन D एब्ज़ॉर्ब करने में मदद मिल सकती है.
- कॉटन और हल्के रंग के कपड़े पहनें जिससे आपकी स्किन सांस ले सके.
- धूप में निकलने के बाद डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खूब पानी पिएं.
- बाहर जाते समय छाता, टोपी या सनग्लास का इस्तेमाल करें.
धूप कुदरत का दिया एक अनमोल तोहफा है. अगर इसे सही देखभाल और समय के साथ इस्तेमाल किया जाए, तो यह बिना किसी दवा के आपके शरीर और दिमाग को एनर्जी और मज़बूती दे सकती है. इसके बारे में आयुर्वेद आचार्य बाग्भट्ट ने भी अपने ग्रंथ में जानकारी दी है.
डिस्क्लेमर – यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है. यह कोई मेडिकली या एक्सपर्ट की सलाह नहीं है. इंडिया न्यूज डॉट इन तथ्यों की पुष्टि नहीं करता है. यह कई स्त्रोतों से ली गई जानकारी पर आधारित है. पाठक इस संबंध में सिर्फ पढ़कर फैसला नही लें और डॉक्टर एवं एक्सपर्ट की सलाह लें.