ADVERTISEMENT
होम / हेल्थ / पुरानी से पुरानी Diabetes को जड़ से खत्म करेंगी ये 3 शक्तिशाली चीजें, शरीर से कोसो दूर भागेगी शुगर

पुरानी से पुरानी Diabetes को जड़ से खत्म करेंगी ये 3 शक्तिशाली चीजें, शरीर से कोसो दूर भागेगी शुगर

BY: Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : September 30, 2024, 4:09 pm IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

पुरानी से पुरानी Diabetes को जड़ से खत्म करेंगी ये 3 शक्तिशाली चीजें, शरीर से कोसो दूर भागेगी शुगर

Diabetes Remedies

India News (इंडिया न्यूज़), Diabetes Remedies: दुनियाभर में डायबिटीज (Diabetes) के मरीज तेजी से बढ़ रहें हैं। डायबिटीज होने पर पैंक्रियाज इंसुलिन बनाना कम कर देता है या बंद कर देता है। इंसुलिन हमारे शरीर में ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। बता दें कि जब इंसुलिन कम बनता है तो शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ने लगती है। ऐसे में शरीर धीरे-धीरे बीमारियों का घर बन जाता है। अगर डायबिटीज की समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो हृदय रोग, किडनी रोग, फेफड़े और आंखों की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। आप खानपान और कुछ आयुर्वेदिक उपायों से डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। जानिए शुगर को खत्म करने के लिए क्या उपाय करने चाहिए?

आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियों के बारे में बताया गया है जिन्हें शुगर नाशक कहा जाता है। योग गुरु बाबा रामदेव के अनुसार डायबिटीज को कंट्रोल में रखना आसान है। कुछ योग और आयुर्वेदिक दवाओं की मदद से आप पुरानी से पुरानी शुगर को भी कंट्रोल कर सकते हैं।

पुरानी से पुरानी शुगर को खत्म करने का कारगर उपाय

1. रोजाना आंवला का सेवन करें

डायबिटीज के मरीज को रोजाना आंवला खाना चाहिए। आयुर्वेद में आंवला को कारगर जड़ी-बूटी माना गया है। आंवला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। डायबिटीज के इलाज के लिए आंवला का सेवन फायदेमंद माना जाता है। आंवला खाने से शरीर में इंसुलिन को अवशोषित करने और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

रोज शराब पीने वाले लोग हो जाएं सावधान, 6 तरह के कैंसर का हो सकते है शिकार, कुछ ही दिनों में हो सकती है मौत – India News

2. छाछ और एलोवेरा को एक साथ पिएं

अगर आप एलोवेरा को छाछ के साथ पीते हैं तो इससे ब्लड शुगर लेवल 300 mg/dl नॉर्मल हो सकता है। एलोवेरा के जूस या पत्तियों के कुछ टुकड़ों से ताजा जेल निकालें। अब इसे छाछ के साथ पिएं। इससे ब्लड शुगर नॉर्मल रहेगा।

3. त्रिफला चूर्ण खाएं

आयुर्वेद में त्रिफला चूर्ण को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। त्रिफला में हरीतकी, आंवला और बिभीतकी होते हैं जो कब्ज से राहत दिलाते हैं। त्रिफला के सेवन से ब्लड शुगर को भी कम किया जा सकता है। यह हमारी आंतों को भी स्वस्थ बनाने में मदद करता है। त्रिफला में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। त्रिफला खाने से वजन भी कम होता है।

क्या आप भी अपने शरीर के जरूरी अंग का नहीं रखते हैं ख्याल? सड़ने से पहले किचन से इन चीजों को तुरंत कर दें बाहर – India News

 

 

Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Tags:

Amla BenefitsAyurvedic RemediesBaba RamdevcholesteroldiabetesDiabetes FoodDiabetes RemediesDiabetes Treatmentindia news healthindianewslatest india newsnews indiatoday india newsUric Acidइंडिया न्यूज

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT