होम / Cholesterol बढ़ने पर आंखों के आसपास नजर आते हैं ये 4 लक्षण, 90 फीसदी लोग कर देते है इग्नोर

Cholesterol बढ़ने पर आंखों के आसपास नजर आते हैं ये 4 लक्षण, 90 फीसदी लोग कर देते है इग्नोर

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : September 11, 2024, 6:35 pm IST

Signs of High Cholesterol on Eyes

India News (इंडिया न्यूज़), Signs of High Cholesterol on Eyes: आजकल गलत खान-पान और खराब लाइफस्टाइल के कारण लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या आम हो गई है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में मौजूद मोम जैसा चिपचिपा पदार्थ होता है, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी होता है। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल पाए जाते हैं, पहला अच्छा कोलेस्ट्रॉल (HDL) और दूसरा खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL)। जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि खराब कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए हानिकारक होता है। जब शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है, तो यह नसों में जमा होने लगता है और धमनियों को ब्लॉक कर देता है। इसकी वजह से स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इसे नियंत्रित करना बेहद जरूरी हो जाता है।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में दिखते है लक्षण

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखने लगते हैं। इनमें से कुछ लक्षण आंखों और उनके आसपास भी दिख सकते हैं। अगर समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो इस समस्या से बचा जा सकता है। यहां जानें कि आपको आंखों के आसपास दिखने वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में, जो हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकते हैं।

नींद में क्यों आता है Heart Attack? जाने किन लोगों के लिए होता है इसका ज्यादा खतरा – India News

1. आंखों के आसपास सूजन

जब कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है तो आंखों के आसपास सूजन आ जाती है, जो लंबे समय तक बनी रहती है। अगर आपको भी बिना किसी कारण के आंखों के आसपास सूजन दिख रही है, तो ऐसे संकेत को नज़रअंदाज़ करने से बचें। यह हाई कोलेस्ट्रॉल के गंभीर लक्षणों में से एक हो सकता है।

2. आंखों में लाली

बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से आंखों में लाली और जलन हो सकती है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से आंखों की नसों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे आंखों में लाली हो सकती है। साथ ही आंखों में और उसके आसपास जलन और खुजली भी महसूस हो सकती है। अगर आपको भी ऐसे लक्षण दिख रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

3. आंखों के आस-पास पीले धब्बे

जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है, तो आँखों के आस-पास या पलकों पर पीले धब्बे दिखाई देने लगते हैं। इसे ज़ैंथेलाज़्मा कहते हैं। ये धब्बे दरअसल वसा की गांठें होती हैं, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल की अधिकता के कारण बनती हैं।

10 घोड़ो की शक्ति देती है ये ताकतवर जड़ी-बूटी, मर्दो के लिए है रामबाण इलाज – India News

4. कॉर्नियल आर्कस

शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से आंखों के कॉर्निया (सफेद भाग) के किनारों पर एक सफेद या हल्के पीले रंग का छल्ला बनने लगता है। इस स्थिति को कॉर्नियल आर्कस कहते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल के गंभीर लक्षणों में से एक है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

 

Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

बेटे की बर्थडे पार्टी में ऐसा क्या हुआ जिससे महिला की हुई मौत? वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश
Politics News: उपचुनाव से पहले फेरबदल, मदन राठौड़ ने करौली BJP जिला अध्यक्ष को पद से हटाया
तो इसलिए आयुष शर्मा ने अपने बच्चों का पहला नाम मुस्लिम रखा और सरनेम हिंदू, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप
इतनी ज्यादा सस्ती हो गई शराब! मात्र 99 रुपये में जमकर छलका सकते हैं सारे ब्रांड 
Nawada Incident: जीतन राम मांझी के ‘यादवों’ वाले बयान पर भड़के लालू प्रसाद यादव, जानें क्या कहा
‘युवा अब पत्थर नहीं, किताबें और कलम लेकर चलते हैं’, जानिए PM Modi ने ऐसा क्यों कहा?
PM Kusum Yojana : खुशखबरी! राजस्थान में लगेंगे 608 पावर प्लांट, किसानों को अब दिन में भी मिलेगी बूजली
ADVERTISEMENT