होम / पुरुषों को इस गुप्त समस्या से राहत दिलाएगी ये देशी दाल, फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

पुरुषों को इस गुप्त समस्या से राहत दिलाएगी ये देशी दाल, फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Pankaj Namdev • LAST UPDATED : October 1, 2024, 10:50 am IST
पुरुषों को इस गुप्त समस्या से राहत दिलाएगी ये देशी दाल, फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Benefits Of Urad Dal: उड़द की दाल के फायदे

India News (इंडिया न्यूज़), Benefits Of Urad Dal: हमारे घरों में सब्जियों के साथ-साथ दालो का भी बहुत महत्व होता है। आप सब्जियों और फलों के फायदे के बारे में तो जानते ही होंगे लेकिन क्या आप दैनिक में जीवन दालों के फायदों के बारे में नही जानते होंगे। तो चलिए आज हम आपको ऐसी दाल के बारे में बताने जा रहे हैं जो सिर्फ खाने में स्वादिष्ट नही है ये सिर दर्द, नकसीर, बुखार, सूजन जैसी अनेक बीमारियों से राहत दिलाने में भी मदद करती है।

इन बीमारियों से पीड़ित ना करें उड़द दाल का सेवन!

उड़द की दाल में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन्स, केल्शियम व प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसका सेवन करते समय शुद्ध घी में हींग का तड़का लगा लेना चाहिए। हालांकि बवासीर, गठिया, दमा एवं लकवा से पीड़ित लोगो को इसका सेवन कम करने की सलाह दी जाती है।

उड़द की दाल का सेवन करने से होते है ये 5 फायदे

भूलने की समस्या से राहत

अगर आपको भूलने की समस्या होने लगी है तो आपको उड़द दाल का सेवन करना चाहिए। आप रात को सोते समय लगभग 60 ग्राम उड़द की दाल को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इस दाल को पीसकर दूध और मिश्री मिलाकर पीले। इससे आपकी याददाश्त मजबूत होगी और दिमागी कमजोरी भी खत्म हो जाएगी।

मुंहासे होंगे छूमंतर

आज कल युवा पीढ़ी को मुहांसे की समस्या से गुजारना पड़ता है। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी की उड़द की दाल का सेवन करने से मुंहासे ठीक हो जाते हैं। जी हां इसके लिए आप उड़द और मसूर की बिना छिलके की दाल को सुबह दूध में भिगो दें। शाम को बारीक पीसकर उसमें नींबू के रस की थोड़ी बूंदे और थोड़ी शहद मिलाकर अच्छी तरह मिला लें और लेप बना लें। इसके बाद आप इस लेप को रात अपने चेहरे पर लगा लें। इसके बाद सुबह चेहरे को अच्छी तरह धो लें, ऐसा करने से आप मुहांसे की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

पुरुषों की यौन शक्ती बढ़ाने में मददगार

इतना ही नही काली उड़द का सेवन करने से यौन शक्ति बढ़ती है और सेक्सुल प्रॉब्लम्स से काफी हद तक निजात मिल जाती है। बताया जाता है कि काली उड़द को पानी में 6 से 7 घंटे के लिये भिगो लें। फिर उसे घी में अच्छी तरह फ्राई कर के शहद के साथ खाएं। ऐसा करने पर पुरुष की यौन शक्ति काफी ज्यादा इजाफा होता है।

“45 घंटे करवाते थे काम”…ऑफिस के ओवर प्रेशर से परेशान होकर बजाज कर्मचारी ने की आत्महत्या!

नाक से खून बहने की समस्या से भी राहत

उड़द की दाल का प्रयोग नकसीर की समस्या से भी राहत दिलाता है। कुछ लोगों को ज्यादा गर्मी या ठंड के कारण भी नाक से खून बहने की समस्या होती है। ऐसे में उन्हें उड़द की दाल का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आपको उड़द के आटे का लेप तालू पर लगाना होगा, ऐसा करने से नाक से खून आने की समस्या से काफी हद तक राहत मिल जाती है।

ब्लड सर्कूलेशन बढ़ाने मददगार

उड़द की दाल ब्लड सर्कुलेशन लेवल को बढ़ाने में मददगार है। इसमें काफी ज्यादा मात्रा में बायोऐक्टिव कंपाउंड्स पाए जाते हैं, जो हमारी बॉडी के फूड फंक्शन को इंप्रूव करते हैं। जो हमारे पाचन तंत्र को ऊर्जा देकर हमें हर समय एनर्जी से भरपूर रखते हैं।

Bharatpur News: बेबस मां! कूड़े के ढेर पर महिला ने बच्चे को दिया जन्म, वजह जानकर दंग रह जाओगे

Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT