<
Categories: हेल्थ

प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन का खतरा… अगर अधिक समय तक पहनेंगे टाइट जींस, जल्द बदलें फैशन, वरना…

Disadvantages Of Tight Jeans: फैशन के दौर में अगर किसी चीज की गारंटी नहीं है तो वो है आपकी सेहत. हालांकि, यहां फैशन से हमारा मतलब मेकअप से नहीं, बल्कि आउटफिट से है. लोग इतने टाइट कपड़े पहनने लगे हैं कि शरीर का ब्लड फ्लो भी ठीक से नहीं हो पाता है. हम आपको डरा नहीं रहे, बल्कि टाइट जींस से होने वाले कुछ नुकसान की जानकारी दे रहे हैं.

Disadvantages Of Tight Jeans: आज फैशन का क्रेज युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है. आज यह इतना जरूरी हो गया है कि इसके बिना बाहर निकलना मानो अधूरा सा हो. असल में इसका असर सेहत पर अधिक देखा जाता है. इसीलिए कहा जाता है कि, इस दौर में अगर किसी चीज की गारंटी नहीं है तो वो है आपकी सेहत.  हालांकि, यहां फैशन से हमारा मतलब मेकअप से नहीं, बल्कि आउटफिट से है. लोग इतने टाइट कपड़े पहनने लगे हैं कि शरीर का ब्लड फ्लो भी ठीक से नहीं हो पाता है. खासतौर से टाइट जींस पहनने का शौक. आजकल लड़का-लड़कियों का ज्यादातर समय टाइट जींस को पहनने के साथ ही बीत रहा है. हालांकि, इस फैशन को लड़कों की तुलना में लड़कियां अधिक फॉलो करती हैं. चाहें उन्हें ऑफिस जाना हो, कॉलेज जाना हो या फिर कहीं बाहर घूमने. लेकिन अगर जींस का सही चुनाव न किया जाए तो इसका असर आपकी हेल्थ पर पड़ सकता है.

टाइट जींस के नुकसान महिला और पुरुष दोनों की सेहत पर देखे गए हैं. जहां इसका एक प्रभाव बॉडी पेन पड़ा है, वहीं महिलाओं की वेजाइनल हेल्थ पर भी असर देखा जा रहा है. हालांकि, हम आपको डरा नहीं रहे, बल्कि टाइट जींस से होने वाले कुछ नुकसान की जानकारी दे रहे हैं. टाइट जींस पहनने के नुकसान क्या हैं? आज हम यही बताने की कोशिश करेंगे-

टाइट जींस पहनने से होने वाले नुकसान

  1. टाइट जींस पहनने से न सिर्फ आपकी नसों पर दबाव पड़ता है, बल्कि आपकी त्वचा पर भी संक्रमण का खतरा रहता है. कई लोगों को इसकी वजह से स्किन पर सूजन, चकत्ते जैसी परेशानियां हो सकती हैं. लंबे समय तक टाइट जींस पहनने से जांघों में ब्लड सर्कुलेशन भी बिगड़ सकता है. जांघ के एरिया के आसपास रैशेज का खतरा भी रहता है.
  2. टाइट जींस के नुकसान महिल और पुरुष दोनों को होते हैं. बता दें कि, इस तरह की जींस पहनने से पेट के निचले हिस्से पर अधिक दबाव पड़ता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो सकता है. इसके चलते पेट पर ही नहीं, बल्कि कूल्हे के जोड़ों पर भी असर पड़ता है. इसके लिए जरूरी है कि बहुत टाइट जीन्स पहनने से बचें.
  3. टाइट जींस किसी के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है. इस तरह का जींस पहनने से कई तरह की परेशानियों में पड़ सकते हैं. इन परेशानियों का एक कारण कमर दर्द भी है. बता दें कि, टाइट जींस पहनने की वजह से हिप ज्वाइंट, रीड की हड्डी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने का खतरा रहता है. इससे आपको उठने-बैठने में परेशानी हो सकती है.
  4. टाइट जींस लगातार पहने रहने से पेट के निचले हिस्से और कमर की मांसपेशियां धीरे-धीरे कमजोरी के दल-दल में धसने लगती हैं. बता दें कि, जब आप टाइट जींस पहनते हैं, तो इसकी चिपकन इतनी तेज होती है कि यह हड्डियों और जोड़ों के मूवमेंट में भी दिक्कत पैदा कर देती है. इससे पीठ और कमर के अलावा पैरों में भी दर्द होने लगता है.

टाइट जींस पहनने से लड़कियों को नुकसान

  1. गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. मीरा पाठक के मुताबिक, टाइट जींस के कारण एयर फ्लो रुक जाता है और नमी फंस जाती है, जिससे बैक्टीरिया और फंगस बढ़ जाते हैं. वजाइनल खुद को स्वस्थ रखने के लिए एक आदर्श पीएच संतुलन बनाए रखती है. टाइट कपड़े पहनने से पीएच लेवल गड़बड़ा जाता है. इससे हानिकारक बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं. इसलिए वेजाइनल हेल्थ को नुकसान न पहुंचे इसके लिए कॉटन या फिर अन्य कोई ब्रीथेबल कपड़ों का चयन करना चाहिए.
  2. टाइट जींस पहनना कई महिलाओं में कम उम्र में ही गर्भाशय संक्रमण का कारण बन सकता है. बता दें कि, इसकी एक बड़ी खामी यह है कि शुरुआती दौर में महिलाओं को इस संक्रमण के बारे में पता नहीं चल पाता है. यदि गर्भाशय के संक्रमण का इलाज समय पर नहीं हो पाया तो इससे बाद में महिलाओं को मां बनने में दिक्कत आ सकती है. इसके लिए बेहतर है थोड़ी ढीली जींस पहनें.
Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

गुमनाम सड़कें, शांत रास्ते… 30 सेकंड में घर के बाहर से उड़ाई गायब हो गई कार, ऐसे करें बचाव

दिल्ली में एक बार फिर चोरों ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है.…

Last Updated: April 11, 2026 19:45:06 IST

Shivang Kumar: उस्मान तारिक जैसा है SRH का यह स्पिनर; कभी छोड़ दिया था क्रिकेट, फिर धोनी की फिल्म ने बदल दी किस्मत!

SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिनर शिवांग कुमार की कहानी किसी फिल्म से कम…

Last Updated: April 11, 2026 19:59:26 IST

अरे मैडम आपकी… कपड़ों को लेकर फिर ट्रोल हुईं आयशा शर्मा, वीडियो देख बढ़ जाएगी धड़कन

एक्ट्रेस आयशा शर्मा एक बार फिर अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल हो रही हैं. दरअसल…

Last Updated: April 11, 2026 19:09:35 IST

दिल्ली में छोटे-छोटे चैंबरों में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा तो खुल गए सारे भेद

Delhi Police: सेंट्रल दिल्ली में अजमेरी गेट के पास एस.एन. मार्ग पर एक कोठे में…

Last Updated: April 11, 2026 18:40:17 IST

Rohit Sharma: ‘मैंने भी आपके अंडर ही…’ हार्दिक ने MI में रोहित के 15 साल पुरे होने पर जो कहा, जीत लिया सबका दिल!

रोहित शर्मा: मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा के बेमिसाल 15 साल! कप्तान हार्दिक पंड्या ने…

Last Updated: April 11, 2026 18:27:52 IST

जहां चोरी का बनाया प्लान, वहीं हुआ इलाज… रात भर झूले की तरह शटर में लटका रहा चोर

गाजियाबाद के वैशाली में एक चोर क्लिनिक में चोरी करने पहुंचा. इसी दौरान उसका सिर…

Last Updated: April 11, 2026 18:22:19 IST