<
Categories: क्रिकेट

Rohit Sharma: ‘मैंने भी आपके अंडर ही…’ हार्दिक ने MI में रोहित के 15 साल पुरे होने पर जो कहा, जीत लिया सबका दिल!

रोहित शर्मा: मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा के बेमिसाल 15 साल! कप्तान हार्दिक पंड्या ने खास अंदाज में 'हिटमैन' को दी बधाई, शेयर किया दिल जीत लेने वाला वीडियो. देखिए रोहित के रिकॉर्ड्स.

Rohit Sharma Complete 15 Years in MI: 5 बार की IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) इस बार अपने खिताबी सूखे को खत्म करने की कोशिश में है. इसी बीच टीम ने अपने सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा के साथ 15 साल पूरे होने का जश्न मनाया. रोहित ने 10 अप्रैल 2011 को MI के लिए डेब्यू किया था और अब उन्होंने इस फ्रेंचाइज़ी के साथ 15 साल पूरे कर लिए हैं. वह आज भी नीले और सुनहरे रंग की जर्सी में टीम का अहम हिस्सा हैं और अपने शानदार करियर के लिए उन्हें खूब सराहना मिल रही है. इसी दौरान मौजूदा MI कप्तान और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने भी रोहित को खास अंदाज में बधाई दी. 

MI के सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो

MI के सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में हार्दिक ने कहा, ‘भाई, 15 साल पूरे करने की बहुत-बहुत बधाई. आपने इस फ्रेंचाइज़ी को जिस तरह इतने लंबे समय तक लीड किया है, उसके लिए धन्यवाद. मैंने भी आपके अंडर डेब्यू किया था और बूम (जसप्रीत बुमराह) सहित कई और खिलाड़ियों ने भी.’ उन्होंने आगे कहा, आपने कई खिलाड़ियों को प्रेरित किया जो आगे चलकर इस फ्रेंचाइज़ी और भारत के लिए खेले. आप एक शानदार लीडर ही नहीं बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी रहे हैं, हमेशा दोस्ताना खुले दिल के और आगे बढ़कर नेतृत्व करने वाले. आपको बहुत-बहुत बधाई और इन सालों में जो आपने किया उसके लिए धन्यवाद.

टीम को पांच बार खिताब जिताया

38 साल के रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के उन दो कप्तानों में शामिल हैं जिन्होंने अपनी टीम को पांच बार खिताब जिताया है. उन्होंने 2008 में डेक्कन चार्जर्स के साथ अपना आईपीएल करियर शुरू किया था. इसके बाद 2011 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया जहां उन्होंने सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में खेलना शुरू किया.
अब तक रोहित MI के लिए 230 मैच खेल चुके हैं और 5994 रन बना चुके हैं, जिसमें दो शतक शामिल हैं. लेकिन उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि कप्तानी में रही है जहां उन्होंने MI को 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में पांच बार चैंपियन बनाया. इसके अलावा वह 2011 और 2013 में MI की चैंपियंस लीग जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे. अगर रोहित इस सीजन भी MI को खिताब दिलाने में सफल होते हैं, तो वह आईपीएल इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ी बन जाएंगे. 

आईपीएल 2026 में अब तक रोहित ने तीन पारियों में 118 रन बनाए हैं, उनका औसत 39.33 है और स्ट्राइक रेट 150 से ज्यादा (168.57) है. साथ ही उनके नाम एक अर्धशतक भी दर्ज है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

न्याय विश्वास फाउंडेशन: अनिकेत निकम की पहल से ग्रामीण महाराष्ट्र में 5,000+ नागरिकों तक पहुँच

जलगांव [महाराष्ट्र, भारत], 15 अक्टूबर: आगामी बॉलीवुड फिल्म प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम…

Last Updated: October 15, 2026 14:22:14 IST

क्या कोहली से नफरत करते हैं Abhijeet Dipke? विराट के शतक से हो गए थे बेहद दुखी; कहा-‘नियमों का पालन हो… ‘

Abhijeet Dipke Post on Virat Kohli Century:दिपके का एक पोस्ट वायरल हो रहा है. ये…

Last Updated: October 15, 2026 14:14:53 IST

Mahindra XUV 3XO Price in India: कीमत, कलर ऑप्शन, वेरिएंट और फीचर्स की पूरी जानकारी

Mahindra XUV 3XO Price in India: जानें SUV की कीमत, वेरिएंट, कलर ऑप्शन, इंजन, माइलेज,…

Last Updated: October 15, 2026 13:55:19 IST

Jamshedpur: सिर्फ नामकरण करने से हो जाएंगे मालामाल! बाघिन सुनैना ने दिया 3 शावकों को जन्म, जानें क्या है नाम रखने कीअंतिम तारीख

Jamshedpur Tata Steel Zoological Park: तीन शावकों के जन्म के बाद, टाटा स्टील ज़ूलॉजिकल पार्क…

Last Updated: October 15, 2026 13:16:14 IST

Ranji Trophy: कौन है वो गेंदबाज? जिसने BCCI को भी किया बोल्ड; दुनिया के सबसे अमीर बोर्ड ने शेयर किया वीडियो

Ranji Trophy: दिल्ली ने बुधवार को रणजी ट्रॉफी के ग्रुप C (एलीट) मैच में बंगाल…

Last Updated: October 15, 2026 12:50:54 IST

इस्लाम अपनाने वालों को बड़ा झटका! धर्म परिवर्तन के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

Supreme Court Muslim Reservation Ruling: जस्टिस पीके मिश्रा और चंद्रशेखर की बेंच ने फ़ैसला सुनाते…

Last Updated: October 15, 2026 12:10:33 IST