होम / Time to Eat Fruit: रात में इन फलों का सेवन करना हो सकता है खतरनाक, जानिए खाने का सही समय-Indianews

Time to Eat Fruit: रात में इन फलों का सेवन करना हो सकता है खतरनाक, जानिए खाने का सही समय-Indianews

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : May 5, 2024, 3:01 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Time to Eat Fruit: ये बात किसी से छुपी नहीं है कि फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रोजाना फल खाने चाहिए क्योंकि इससे शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं। दरअसल, फल विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाता है। कई लोगों को यह नहीं पता होता है कि फल खाने का सही समय क्या है? आपको रात के समय फल खाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे आपके पेट में गैस, एसिडिटी और सूजन की समस्या बढ़ जाती है।

रात के समय न खाएं ये फल

सेब: आपने ये कहावत तो सुनी ही होगी कि ‘रोज एक सेब खाओ डॉक्टर भाग जाएगा…’ लेकिन अगर आप सेब ठीक से नहीं खाते हैं तो इससे आपको पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। सेब खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन रात के समय इसका सेवन आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसमें मौजूद फाइबर के कारण आपको गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

Baby Girl Names: ध अक्षर से शुरू होने वाले लड़कियों के ये नाम हैं सबसे यूनिक, देखे लिस्ट-Indianews

केला: पोषक तत्वों से भरपूर केला आपके शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। लेकिन अगर आप इस फल को रात के समय खाते हैं तो इससे आपको सर्दी-खांसी जैसी समस्या हो सकती है। साथ ही रात के समय केला खाने से पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।

संतरा: विटामिन सी से भरपूर संतरा एक अम्लीय फल है जिसे सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले भी नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से आपको पेट संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है और त्वचा को चमकदार भी बनाता है। लेकिन आपको कोशिश करनी चाहिए कि सोने से पहले इस फल का सेवन न करें।

अमरूद: अमरूद का स्वाद लगभग सभी को पसंद होता है, लेकिन रात के समय इसका सेवन आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. इसे रात में खाने से पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

फल खाने का सही समय 

बता दें कि फल खाने का सही समय नाश्ते के बाद का होता है। नाश्ता करने के बाद 11 बजे से 1 बजे के बीच कोई भी फल खाएं। इससे आपकी सेहत को भी फायदा होगा। आयुर्वेद के अनुसार, सुबह खाली पेट पपीता, सेब और केला जैसे फल खाने से आपको कई फायदे मिलते हैं।

London Mayor: पाकिस्तानी मूल के सादिक खान चुने गए तीसरी बार लंदन के मेयर, ऋषि सुनक की बढ़ेगी टेंशन -India News

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT