होम / Munakka Water: कईं बीमारियों से बचाव के लिए मुनक्का के पानी पीने का करें सेवन, मिलेंगे ये 5 तरह के फायदे

Munakka Water: कईं बीमारियों से बचाव के लिए मुनक्का के पानी पीने का करें सेवन, मिलेंगे ये 5 तरह के फायदे

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : January 14, 2023, 11:35 pm IST

Munakka Water Benefits: मुनक्का खाने में स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पोषक तत्वों का भंडार है। इसके सेवन करने से आप कईं बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। यह औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। आयुर्वेद के अनुसार, मुनक्का खून की कमी, पेट के रोग आदि को दूर करने में सहायक माना जाता है। वैसे तो मुनक्का खाने के ढेरों फायदे हैं, लेकिन सुबह खाली पेट मुनक्का का पानी पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

मुनक्का के पानी पीने के ये 5 फायदे

1. इम्युनिटी को बेहतर बनाता है

मुनक्का में प्रोटीन, विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से मुनक्का का पानी पिने से आप कई तरह के संक्रमण और बीमिरियों से बच सकते हैं।

2. पाचन तंत्र के लिए गुणकारी

जिन लोगों को कब्ज या गैस की समस्या है, सुबह खाली पेट मुनक्का पानी का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है।

3. खून की कमी को दूर करने में सहायक

जिन लोगों को एनिमिया की समस्या है, उन्हें भरपूर मात्रा में आयरन लेना जरूरी होता है। शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए मुनक्का का पानी पी सकते हैं।

4. बालों के लिए फायदेमंद

मुनक्का में मौजूद प्रोटीन, विटामिन-ई और अन्य पोषक तत्व बालों के फायदेमंद होते हैं। स्कैल्प संबंधित समस्या से राहत पाने के लिए आप मुनक्का पानी का सेवन कर सकते हैं।

5. आंखों के लिए फायदेमंद

मुनक्का में मौजूद बीटा कैरोटीन आंखों के लिए लाभकारी माना जाता है। रोजाना मुनक्का के पानी के सेवन से आंखों की रोशनी तेज हो सकती है।

मुनक्का का पानी इस तरह करें तैयार

इसके लिए एक कटोरी या ग्लास में पानी लें और इसमें 5 से 6 मुनक्का भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह में इसका सेवन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

CBSE CISCE Result 2024 Date: सीबीएसई, सीआईएससीई 10वीं, 12वीं रिजल्ट होगी जारी! यहां देखें अपडेट्स
मॉडलिंग के दौर में ऐसी दिखती थी Kriti Sanon, देखें पुराने ऐड और फोटोशूट की तस्वीरें -Indianews
Tips to Protect your eyes: स्मार्टफोन बन रहा आपकी आंखों के लिए घातक, इस समस्या से छुटकारा दिलाएंगी ये आसान टिप्स-Indianews
कैंसर निदान पर Sonali Bendre ने बताया ‘मैं ही क्यों?’ से ‘मैं क्यों नहीं?’ में फर्क, जानें क्या कहा-Indianews
Lok Sabha Election: आप के चुनाव प्रचार गीत पर घमासान, चुनाव आयोग ने दिए बदलाव करने का आदेश-Indianews
Kajol ने दो पत्ती से शेयर किया BTS वीडियो, इस अंदाज में दिखीं Kriti Sanon -Indianews
Lok Sabha Election: नवाबों निज़ामों के खिलाफ..,पीएम मोदी ने राहुल गांधी को लेकर कही ये बड़ी बात
ADVERTISEMENT