होम / Weight Loss or Gain by Drinking Alcohol, शराब पीने से वजन घटता या बढ़ता है, जानिए हकीकत

Weight Loss or Gain by Drinking Alcohol, शराब पीने से वजन घटता या बढ़ता है, जानिए हकीकत

Sameer Saini • LAST UPDATED : November 22, 2021, 11:30 am IST

Weight Loss or Gain by Drinking Alcohol : शराब पीना बुरी आदत है। शराब से शरीर को बहुत नुकसान पहुंचता है। लिवर, किडनी, हार्ट जैसे महत्वपूर्ण अंगों के लिए शराब का सेवन बहुत हानिकारक है। लेकिन क्या शराब पीने से शरीर का वजन भी बढ़ता है। अक्सर कुछ लोगों के मन में यह सवाल कौंधता होगा। कुछ लोगों का मानना है कि शराब पीने से वजन बढ़ता है जबकि कुछ लोग तो ऐसे हैं, जो शराब का सेवन इस उम्मीद में करते हैं कि इससे वजन घट जाता है। आखिर क्या है हकीकत। शराब या अल्कोहल क्या वाकई वजन बढ़ाता है।

ज्यादा मात्रा में सेवन से कई परेशानियां (Weight Loss or Gain by Drinking Alcohol)

न्यूट्रिशनिस्ट का दावा है कि अगर शराब का सेवन थोड़ी मात्रा में किया जाए इससे वजन नहीं बढ़ता लेकिन अगर शराब को ज्यादा मात्रा में पिया जाए तो इससे वजन बढ़ना लाजिमी है। ज्यादा अल्कोहल का सेवन भूख को बढ़ाता है। इससे मसल्स की दिक्कत बढ़ जाती है। अल्कोहल के सेवन से पेट फूलने लगता है जिससे गैस की समस्या बन जाती है। शराब सूजन का कारण भी है। इससे चेहरे पर पफी की तरह दिखने लगता है।

शराब इंफ्लामेटरी गुण होता है यानी यह सूजन को बढ़ाने वाली चीज है। इसलिए ज्यादा मात्रा में शराब पीने का वही असर होता है जो चीनी या कार्बोनेटेड ड्रिंक पीने से होता है। इस तरह की चीजों के सेवन से पेट में गैस की समस्या को बढ़ाती है। शराब आपको भूख का अहसास कराती है और नींद के पैटर्न को खराब करती है। (Weight Loss or Gain by Drinking Alcohol)

सीमित मात्रा में सेवन से घट सकता है वजन

अल्कोहल का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से चेहरा सूजा हुआ दिखता है। यह भी एक तथ्य है कि अल्कोहल डाययूरेटिक है यानी इससे पेशाब ज्यादा होता है। जब पेशाब ज्यादा होगा तो इससे शरीर में पानी की कमी हो जाएगी। शरीर में डिहाइड्रेशन होने लगेगा। स्किन को हमेशा पानी की दरकरार होती है। (Weight Loss or Gain by Drinking Alcohol)

अगर डिहाइड्रेशन होगा, तो इसका सबसे पहला असर स्किन पर ही दिखता है। हालांकि कुछ अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि अगर अल्कोहल का सेवन संतुलित मात्रा में किया जाए तो इससे उसी तरह वजन में कमी आ सकती है, जिस तरह से वजन कम करने के लिए अन्य चीजों का सेवन किया जाता है। (Weight Loss or Gain by Drinking Alcohol)

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।

Read More : Designer Anklets ट्रेंडी और पारंपरिक लुक देती हैं डिजाइनर पायल

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT