Live TV
Search
Home > हेल्थ > Weight Loss: रोज 1 किमी की सैर करेंगे तो कितनी कैलोरी बर्न होगी? वेट लॉस में यह फॉर्मूला कितना कारगर

Weight Loss: रोज 1 किमी की सैर करेंगे तो कितनी कैलोरी बर्न होगी? वेट लॉस में यह फॉर्मूला कितना कारगर

Weight management Tips: कैलोरी जलाने के लिए अक्सर लोग सैर पर निकलते हैं. इसके बाद भी कई लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं लेती है. ऐसे में लोगों का सवाल होता है कि आखिर ज्यादा कैलोरी जलाने के लिए रोज कितनी वॉकिंग करें? वहीं, कुछ लोग यह भी जानना चाहते हैं कि अगर रोज 1 किलोमीटर की सैर करेंगे तो कितनी कैलोरी बर्न होगी? आइए जानते हैं इससे जुड़ी अहम जानकारी-

Written By: Lalit Kumar
Last Updated: April 2, 2026 14:44:06 IST

Mobile Ads 1x1

Weight management Tips: शरीर का बढ़ता वजन आज सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुका है. इसका सबसे बड़ा कारण अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान है. कैलोरी जलाने के लिए अक्सर लोग सैर पर निकलते हैं. यही नहीं, फिटनेस के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग, कीटो डाइट, मॉर्डन एक्सरसाइज समेत और भी कई तरीके आजमाए जाते हैं. इसके बाद भी कई लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं लेती है. ऐसे में लोगों का सवाल होता है कि आखिर ज्यादा कैलोरी जलाने के लिए रोज कितनी वॉकिंग करें? वहीं, कुछ लोग यह भी जानना चाहते हैं कि अगर रोज 1 किलोमीटर की सैर करेंगे तो कितनी कैलोरी बर्न होगी? यह सवाल आपका भी हो सकता है, क्योंकि, वेट मैनेजमेंट के लिहाज से यह सवाल काफी अहम है. तो आइए जानते हैं इससे जुड़ी अहम जानकारी-

वजन घटाने का आसान फॉर्मूला

वेट मैनेजमेंट के लिए नियमित सैर एक बेहतरीन और आसान तरीका है. इसे हर उम्र का इंसान अपने रुटीन का हिस्सा बना सकता है. अगर बात रोज 1 किलोमीटर सैर कैलोरी कम करने की करें, तो एक्सपर्ट्स कहते हैं कि आप इस दौरान करीब 80 से 100 कैलोरी बर्न करते हैं. हालांकि, इस कंडीशन में एक इंसान का वजन, हाइट और स्पीड भी मायने रखती है. 

वेट मैनेजमेंट के 3 खास पहलू

नोएडा के इंटीग्रेटेड चिकित्सक डॉ. संजय वार्ष्णेय बताते हैं कि वेट मैनेजमेंट के तीन पहलू हैं. पहला है कैलोरी इंटेक, दूसरा है कैलोरी कंजप्शन, तीसरा है मेटाबॉलिक कंडीशन- जिसमें हार्मोनल इशूज और मेटाबॉलिक डिजीज आती हैं. वेट मैनेजमेंट को लेकर अक्सर लोगों में सवाल रहता है कि अगर एक किलोमीटर रोज चला जाए तो इस दौरान कितनी कैलोरी बर्न होती है. लोगों को इसे एक फॉर्मूला के तौर पर लेना चाहिए.

वॉकिंग कैलोरी बर्न फॉर्मूला

अगर किसी का व्यक्ति का वजन 80 किलो है. अगर वह इंसान रोज एक किलोमीटर चलता है तो ब्रिस्क वॉक करने से करीब 80 कैलोरी बर्न हो सकती है. बता दें कि, एक कैलोरी, प्रति किलोग्राम और प्रति किलोमीटर पर आंका जाता है. इसी तरह अगर कोई इंसान 100 किलो का है और एक किलोमीटर चलता है तो वो 100 कैलोरी बर्न कर सकता है. हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि, इसमें आपके चलने की स्पीड यानी गति का अहम रोल होता है.

रेगुलर वॉकिंग के क्या फायदे

फिजिकल-मेंटल हेल्थ में सुधार: सैर करने से हमारी फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों को फायदे मिलते हैं. सुबह जल्दी उठने के बाद की गई सैर से दिमाग फ्रेश महसूस करता है. ऐसे में पूरे दिन काम पर भी गुड फील होता है.

हार्ट रहेगा हेल्दी: वॉक करने के आपकी दिल का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप रोज सैर करते हैं तो हाई कोलेस्ट्रॉल से बच पाने में मदद मिलती है. ये तरीका हमारे ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल रखता है.

वेट मैनेजमेंट: कैलोरी बर्न के रुटीन को फॉलो करने से वजन घटाया या बेहतर वेट मैनेजमेंट हो पाती है. एक किलोमीटर की वॉक में आप अपने वजन के मुताबिक कैलोरी बर्न करते हैं. ऐसा करने से महीने भर में 2000 कैलोरी तक बर्न की जा सकती है.

पाचन तंत्र में सुधार: पाचन तंत्र को फायदा भी मिलता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक वॉकिंग से आंत एक्टिव हो पाती है. इस तरह कब्ज की प्रॉब्लम कम या दूर होती है क्योंकि सैर करने से खाना ठीक से पच पाता है.

MORE NEWS