<
Categories: हेल्थ

शरीर में जिंक की कमी हो जाए तो क्या होगा? किन परेशानियों का बढ़ सकता खतरा, जानिए लक्षण और कमी दूर करने के उपाय

Zinc Deficiency Symptoms: सेहतमंद रहने के लिए शरीर में पोषक तत्वों का होना बेहद जरूरी है. हालांकि, विटामिंस, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन लोग अपनी डाइट में शामिल करते हैं, लेकिन एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व को भूल जाते हैं. जी हां, इस तत्व का नाम है जिंक (Zinc). आइए जानते हैं कि, जिंक का हमारे शरीर में क्या काम है? शरीर में जिंक की कमी हो जाए तो क्या होगा?

Zinc Deficiency Symptoms: सेहतमंद रहने के लिए शरीर में पोषक तत्वों का होना बेहद जरूरी है. हालांकि, विटामिंस, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन लोग अपनी डाइट में शामिल करते हैं, लेकिन एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व को भूल जाते हैं. जी हां, इस तत्व का नाम है जिंक (Zinc). बता दें कि, जिंक हमारे शरीर के लिए 300 से ज्यादा काम करता है. इसलिए जब शरीर में जिंक की कमी होती है तो पूरी बॉडी में हलचल मच जाती है. ध्यान देने वाली बात यह है कि, जिंक शरीर में नहीं बनता है. इसलिए इसकी पूर्ति जिंक युक्त खाद्य पदार्थों से की जाती है. डब्लूएचओ (WHO) के अनुसार, विश्वभर में जिंक की कमी से लगभग 2 बीलियन लोग जूझ रहे हैं. जिंक (Zink ke fayde) कई तरह के इंफेक्शन से लड़ता है और शरीर में नई स्वस्थ कोशिकाओं का निर्माण करता है. अब सवाल है कि आखिर जिंक का हमारे शरीर में क्या काम है? शरीर में जिंक की कमी हो जाए तो क्या होगा? जिंक की कमी के लक्षण क्या हैं? आइए जानते हैं इस बारे में-

जिंक शरीर में क्या काम करता है?

क्लीवलैंड क्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक, यह ना सिर्फ घावों को भरता है, बल्कि इंसुलिन लेवल को भी रेगुलेट करता है. मोटापा कम करता है, मांसपेशियों को मजबूती देता है. रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है. इसके फायदे (Zinc benefits) यहीं कम नहीं होते हैं, यह याद्दाश्त को सुधारता है, ध्यान लगाने में मदद करता है, लिबिडो को बूस्ट करता है, कई तरह के ट्यूमर और कैंसर के होने की संभावनाओं को भी कम कर सकता है. आंखों की रोशनी बढ़ाता है.

जिंक की कमी के लक्षण?

जिंक शरीर में कोशिकाओं का निर्माण करने में मदद करता है. इम्यून सिस्टम को सही तरीके से कार्य करने में भी इसका काफी योगदान होता है. यह शारीरिक विकास, सेक्सुअल डेवलप्मेंट, रिप्रोडक्टिव प्रॉसेस में भी महत्वपूर्ण मूभिका निभाता है. शरीर में जिंक की कमी होने के निम्न लक्षण (zinc ki kami ke lakshan) नजर आ सकते हैं. जैसे- अचानक से वजन कम होना, चोट, घावों का जल्दी ना भरना, सतर्कता की कमी, गंध और स्वाद की कमी, डायरिया, एनोरेक्सिया, त्वचा पर घाव होना, भूख ना लगना और बालों का झड़ना आदि.

जिंक की कमी के नुकसान

  • जिन लोगों की गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी हुई है या जिन्हें पाचन संबंधी विकार हैं, उन्हें जिंक को अवशोषित करने में समस्या हो सकती है. गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट और रेनल सिस्टम के माध्यम से जिंक का नुकसान होता है. कुछ सब्जियों में अधिक मात्रा में जिंक होता है, लेकिन इसे आसानी से एब्जॉर्ब करना मुश्किल होता है.
  • जिंक की कमी से बाल झड़ने लगते हैं. इससे गंजापन भी हो सकता है. पहले बाल पतले होने लगते हैं. फिर धीरे-धीरे झड़ने लगते हैं. बाल बेजान, रुखे होने लगते हैं. बालों से चमक हटने लगती है.
  • जिंक की कमी का असर आंखों पर भी पड़ता है. इससे दिखाई देने में दिक्कत होने लगती है. अगर जिंक की कमी गंभीर है तो इससे रंतौंधी की बीमारी हो सकती है.
  • जिंक की कमी से दिमाग पर भी असर पड़ता है. चूंकि जिंक इलेक्ट्रोलाइट्स का काम करता है जो नसों में सिग्नल का आदान-प्रदान करता है इसलिए जब जिंक की कमी होती है दिमाग की तंतु कमजोर होने लगते हैं. इससे मूड स्विंग करता है, कंफ्यूजन रहता है और एंग्जाइटी की समस्या बढ़ जाती है.

जिंक की कमी कैसे दूर करें

यदि आपके शरीर में जिंक की कमी है, तो आप ऑयस्टर, अलसी के बीज, तिल, दलिया, टोफू, कद्दू के बीज, बादाम, कोको पाउडर, अंडे की जर्दी, राजमा आदि का सेवन जरूर करें. इन फूड्स में जिंक की मात्रा भरपूर होती है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar
Tags: Health News

Recent Posts

West Bengal: चुनावी दौरे के दौरान हादसा, अधीर रंजन चौधरी के काफिले का एक्सीडेंट, कई सुरक्षाकर्मी घायल

West Bengal Election 2026: चुनाव प्रचार के दौरान लौटते समय अधीर चौधरी के काफिले के…

Last Updated: April 9, 2026 07:06:05 IST

Israel Attack On Lebanon: 250 मौतों से दहला लेबनान! सड़क पर बिखरी पड़ी हैं लाशें; सीजफायर के बीच इजरायल ने की बमबारी

Israel Attack On Lebanon: अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ़्ते का संघर्ष-विराम लागू होने…

Last Updated: April 9, 2026 06:23:09 IST

UP Petrol Diesel Price 9 April: यूपी में पेट्रोल-डीजल के दामों का खेल बदला! राहत की उम्मीद या जेब पर नया वार?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 9, 2026 06:09:37 IST

Petrol Diesel Price Today 9 April: पेट्रोल-डीजल सस्ता या फिर हुआ महंगा? नोट कर लें अपने शहर के ताजा रेट्स

Petrol Diesel Rate Today: तेल विपणन कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने 9 अप्रैल, 2026 के…

Last Updated: April 9, 2026 06:06:22 IST

Petrol Diesel Price Today 9 April: टंकी फुल कराएं या करें इंतजार? पेट्रोल-डीजल के नए दामों ने बढ़ाई दिल की धड़कन!

Petrol Diesel Price Today: तेल विपणन कंपनियां (OMCs) रोज सुबह 6:00 बजे ईंधन की कीमतें…

Last Updated: April 9, 2026 06:03:11 IST

Today Weather News: दिल्ली से कश्मीर तक बारिश का अलर्ट, किन राज्यों में गिरेंगे ओले; IMD ने जारी किया अलर्ट

Today Weather News 9 April 2026: पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के 20 से अधिक…

Last Updated: April 9, 2026 05:59:08 IST