Dr S K Sarin Female Weight Tips: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल में शरीर का बढ़ता वजन सिरदर्दी बन चुका है. दुनियाभर में इससे शिकार पीड़ितों की फेहरिस्त लंबी है. कई रिसर्च बताती हैं कि, मोटापे की समस्या पुरुषों के बजाय महिलाओं में अधिक देखी जाती है. इसलिए वजन पर कंट्रोल करना बेहद जरूरी हो जाता है. हालांकि, कई महिलाएं ऐसी भी होंगी, जिन्हें सही वजन के बारे में जानकारी नहीं होगी. ऐसे में कई महिलाओं का सवाल होता है कि आखिर परफेक्ट वजन क्या होना चाहिए? इसी बात को लेकर इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बाइलेरी साइंसेज नई दिल्ली के डायरेक्टर डॉ. एस के सरीन ने पिछले दिनों आजतक के एजेंडे पर खुलकर बात की. बता दें कि, डॉ. सरीन देश के सबसे बड़े लिवर डॉक्टरों में से एक हैं. उन्होंने इस कार्यक्रम में बताया कि महिलाओं का हाइट के अनुसार महिलाओं का वजन कितना होना चाहिए? आइए जानते हैं मोटापे की वजह और वजन जानने की ईजी ट्रिक-
क्यों बढ़ रहा मोटापा
डॉक्टर कहते हैं कि, भारत में महिलाओं के बीच मोटापे की समस्या काफी कॉमन है. इसका सबसे बड़ा कारण अनहेल्दी लाइफस्टाइल, हार्मोनल चेंजेज, कम फिजिकल एक्टिविटी, पोषण की कमी और तली-भुनी चीजों का अधिक सेवन है. कई महिलाओं में एक उम्र या डिलीवरी के बाद तेजीसे वजन बढ़ने की समस्या देखी जाती है. ये ऐसी स्थिति हैं, जिसमें वजन कंट्रोल कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है.
अब तक बीएमआई से निकालते थे वजन
डॉ. सरीन कहते हैं कि, वजन कम है या ज्यादा… यह जानने के लिए अब तक मेडिकल साइंस में बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) फॉर्मूला की मदद की जाती है. डॉक्टर ये भी क्लियर करते हैं कि, बीएमआई वयस्कों और बच्चों पर लागू नहीं होता है. यह तरकीब आयु, ऊंचाई और लिंग के आधार पर तय की जा सकती है. इसके लिए पूरी गणित की जरूरत होती है. लेकिन, डॉ. एसके सरीन ने महिला-पुरुष को हाइट के हिसाब के अपना वजन जानने का बहुत आसान तरीका बताया है.
वजन नापने की ईजी ट्रिक
एक्सपर्ट कहते हैं कि, हाइट के अनुसार सही वजन पता करने का सबसे अच्छा तरीका है कि सबसे पहले अपनी हाइट सेंटीमीटर में नाप लें. अब आपकी जो भी सेंटीमीटर में हाइट बने उससे 100 घटा देना है. उदाहरण के लिए यदि किसी महिला की हाइट 160 सेमी है तो उससे 100 घटा देना है. यानी अब जो बचा 60 किलो ही आपका सही वजन है.
परफेक्ट वजन निकालने उदाहरण
अपनी लंबाई सेंटीमीटर में मापें (जैसे 160 सेमी).
उसमें से 100 घटा दें (160 – 100= 60).
इस तरह से आपका परफेक्ट वजन 60 किलो है.
इनके लिए वजन का पैमाना अलग
लिवर के सबसे बड़े डॉ. सरीन कहते हैं कि, यदि किसी की फैमिली हिस्ट्री में डायबिटीज, हार्ट या कैंसर जैसी घातक बीमारियां हैं तो 5 से 6 किलो वजन और कम होना चाहिए. यही उनका परफेक्ट वजन होगा.
महिलाओं का हाइट के अनुसार सही वजन
4′ 10″(147 सेमी): 41- 52 किलो
5′ 0″ (152 सेमी): 44- 56 किलो
5′ 2″ (157 सेमी): 47 – 59 किलो
5′ 4″ (163 सेमी): 49 – 63 किलो
5′ 6″ (168 सेमी): 53 – 67 किलो
5′ 8″ (173 सेमी): 56 – 71 किलो
महिला-पुरुष का उम्र के अनुसार सही वजन
19-29 साल तक का वजन
पुरुष- 83.4 किलो तक
महिला- 73.4 किलो तक
30-39 साल तक का वजन
पुरुष- 90.3 किलो तक
महिला- 76.7 किलो तक
40-49 साल तक का वजन
पुरुष- 90.9 किलो तक
महिला- 76.2 किलो तक
50-60 साल तक का वजन
पुरुष- 91.3 किलो तक
महिला- 77.0 किलो तक