Vaginal Itching Cause: गर्मी का मौसम अब पूरी तरह से शुरू हो चुका है. इस दौरान आपकी स्किन और इम्युनिटी दोनों काफी सेंसिटिव हो जाती है. इसमें सबसे ज्यादा जोखिम योनि संक्रमण (Vaginal infection) का होता है. इस स्थिति में गुप्तांग में खुजली शुरू हो जाती है. हालांकि, कई लड़कियां इस बात को लेकर सजग भी रहती हैं और समय-समय पर वजाइना की केयर पर भी ध्यान देती हैं. लेकिन, पूरी जानकारी न होने से वे अपने वजाइना के साथ कुछ ऐसे काम भी कर बैठती हैं, जो वेजाइनल इन्फेक्शन का कारण बन सकते हैं.
जानिए, महिलाओं को प्राइवेट पार्ट में खुजली क्यों होती है. (Canva)
Vaginal Itching Cause: महिलाओं का प्राइवेट पार्ट यानी वेजाइनल एरिया उनके शरीर के सबसे सेंसटिव हिस्सों में से एक है. इसलिए अन्य अंगों की तरह योनि की भी ठीक से देखरेख की जरूरत होती है. क्योंकि, आपकी छोटी सी भूल बड़ी परेशानी को जन्म दे सकती है. दरअसल, गर्मी का मौसम अब पूरी तरह से शुरू हो चुका है. इस दौरान आपकी स्किन और इम्युनिटी दोनों काफी सेंसिटिव हो जाती है. इसमें सबसे ज्यादा जोखिम योनि संक्रमण (Vaginal infection) का होता है. इस स्थिति में गुप्तांग में खुजली शुरू हो जाती है. हालांकि, कई लड़कियां इस बात को लेकर सजग भी रहती हैं और समय-समय पर वजाइना की केयर पर भी ध्यान देती हैं. लेकिन, पूरी जानकारी न होने से वे अपने वजाइना के साथ कुछ ऐसे काम भी कर बैठती हैं, जो वेजाइनल इन्फेक्शन का कारण बन सकते हैं. अब सवाल है कि आखिर, प्राइवेट पार्ट में खुजली कब और क्यों होती है? आपकी कौन सी गलत आदतें बढ़ा सकतीं खुजली? कैसे करें बचाव? आइए जानते हैं इस बारे में-
मेडिकल न्यूज टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़कियों के प्राइवेट पार्ट (योनि) में खुजली मुख्य रूप से संक्रमण (यीस्ट या बैक्टीरिया), एलर्जी, हार्मोनल बदलाव (पीरियड्स/प्रेग्नेंसी) या निजी स्वच्छता (Hygiene) में कमी के कारण हो सकती है. यह समस्या मुख्य रूप से तंग कपड़े पहनने, रसायनों (साबुन/डियो) के इस्तेमाल या तनाव के कारण भी हो सकती है. ऐसी स्थिति में खुद को बैलेंस करके चलना चाहिए.
खुशबूदार साबुन या परफ्यूम का यूज: वेजाइनल एरिया की हाइजीन को मेंटेन रखना जरूरी है. क्योंकि ठीक से साफ-सफाई ना करने की वजह से, वेजाइनल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है. हालांकि वजाइना की सफाई के लिए कभी भी खुशबूदार साबुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और ना ही दुर्गंध को भगाने के लिए परफ्यूम का इस्तेमाल करना चाहिए. इनमें मौजूद हार्ष केमिकल, वजाइना से डायरेक्ट कॉन्टैक्ट में आने की वजह से कई तरह के इश्यूज क्रिएट कर सकते हैं.
वेजाइनल एरिया पर ब्लीच का यूज: प्राइवेट पार्ट शरीर के अन्य हिस्सों के मुकाबले थोड़ा डार्क होता है. ऐसे में कई बार महिलाएं यहां की डार्कनेस को कम करने के लिए ब्लीच आदि का इस्तेमाल कर लेती हैं. जबकि ऐसा करना ठीक नहीं माना जाता है. दरअसल वेजाइनल एरिया बहुत ही नाजुक पार्ट होता है जबकि ब्लीच को बनाने के लिए इसमें स्ट्रांग केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है. इसका इस्तेमाल करने से त्वचा में जलन और इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है.
मॉइश्चराइजर का यूज: कई महिलाओं की आदत होती है कि वो बॉडी के अन्य पार्ट की तरह ही वेजाइनल एरिया पर भी मॉइश्चराइजर अप्लाई लेती हैं. अगर आपकी भी यह आदत है तो आज ही इसे बदल डालें. वेजाइनल एरिया शरीर के अन्य पार्ट से बहुत ही अलग होता है. यहां पर हमेशा नमी बनी रहती है इसलिए इस पार्ट पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करने इन्फेक्शन हो सकता है.
वैक्सिंग या स्टीमिंग का यूज: आजकल वेजाइनल एरिया को भी स्पा देने का चलन बढ़ा है. स्पा सेंटर में हाथ, पैरों के अलावा वेजाइनल एरिया की भी वैक्सीन और स्टीमिंग होने लगी है. लेकिन, हेल्थ एक्सपर्ट इसको वेजाइनल हेल्थ के लिए सही नहीं मानते हैं. दरअसल वजाइना के आसपास की स्किन काफी सेंसिटिव होती है और इसमें नमी पाई जाती है. ऐसे में इस एरिया में स्टीमिंग करने से नेचुरल बैक्टीरिया डिस्ट्रॉय होते हैं और त्वचा में जलन होने लगती है. इसके अलावा स्टीम की वजह से हार्मोनल डिसबैलेंस भी हो सकता है.
प्यूबिक हेयर रिमूव: कई बार प्यूबिक हेयर रिमूव भी गुप्तांग में खुजली का कारण बना सकता है. दरअसल, लेडिज अक्सर प्यूबिक हेयर को रिमूव कर के ही रखती हैं और उन्हें लगता है कि यह हाइजीन का ही एक पार्ट है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि प्यूबिक हेयर को पूरी तरह से रिमूव करना वेजाइनल हेल्थ के लिए सही नहीं है. दरअसल प्यूबिक हेयर हवा में मौजूद डस्ट और कीटाणु से स्किन को बचा कर रखते हैं. इसके अलावा प्यूबिक हेयर को रिमूव करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला वैक्स या हेयर रिमूवर क्रीम भी वेजाइना को नुकसान पहुंचाता है.
Vaginal White Discharge: महिलाओं की तमाम ऐसी गंभीर परेशानियां हैं, जिनके बारे में खुलकर बात…
Colonel Sonam Wangchuk: महावीर चक्र सम्मानित कर्नल सोनम वांगचुक दिल का दौरा पड़ने के कारण…
Ott Trending Series: पिछले कुछ महीनों से एक सीरीज ऐसी है जो काफी ट्रेंड में…
Mughal Emperor Haram: बेहश यहां पर खूबसूरत महिलाओं-युवतियों को लाया जाता था. बावजूद इसके मुगल…
Indian Railway Next-Gen Trains: वंदे भारत के बाद अब तैयार हो जाइए बुलेट जैसी रफ्तार…
सड़क पर हिंसक झड़प का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति…