<
Categories: मनोरंजन

7.1 रेटिंग के साथ, ये धमाकेदार सीरीज 3 महीने से Ott पर कर रही ट्रेंड, एक-एक एपिसोड में छिपा है सस्पेंस

Ott Trending Series: पिछले कुछ महीनों से एक सीरीज ऐसी है जो काफी ट्रेंड में चल रही है. इस सीरीज को शानदार रेटिंग मिली है और इमरान हाशमी इस फिल्म को लीड कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि कौन सी सीरीज है-

Guess The Series: तीन महीने पहले ओटीटी पर एक सीरीज आई थी और उस सीरीज ने आते ही लोगों का काफी ध्यान खीचा. अपनी दमदार कहानी और शानदार परफॉर्मेंस के दम पर ये शो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. खास बात ये है कि इतने समय में कई नई सीरीज आईं, लेकिन कोई भी इसे ट्रेंडिंग लिस्ट से हटा नहीं पाई. ये अब भी Netflix की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में मजबूती से टिकी हुई है.

इस वेब सीरीज में सिर्फ 7 एपिसोड हैं, लेकिन हर एपिसोड इतना दमदार है कि लोग एक बार शुरू करने के बाद इसे बीच में छोड़ नहीं पाते. कहानी में हर मोड़ पर सस्पेंस और थ्रिल भरा हुआ है, जो अंत तक बांधे रखता है.

क्या है कहानी?

सीरीज की कहानी इंटरनेशनल स्मगलिंग सिंडिकेट के खिलाफ एक बड़ी और खतरनाक लड़ाई पर बेस्ड है. एक ईमानदार और साहसी कस्टम ऑफिसर अपनी टीम के साथ मिलकर सोने की तस्करी करने वाले एक बेहद ताकतवर शख्स का सामना करती है. इस मिशन में जोखिम भी है और कई कुर्बानियां भी देनी पड़ती हैं, जो कहानी को और ज्यादा इमोशनल और इंटेंस बना देती हैं.

इमरान हाशमी ने डाली जान

इस सीरीज की सबसे बड़ी ताकत हैं इमरान हाश्मी, जिन्होंने कस्टम ऑफिसर के किरदार में जान डाल दी है. जिस सीरीज की बात हो रही है, उसका नाम है Taskaree: The Smuggler’s Web.

स्टार कास्ट

इस सीरीज में कई बेहतरीन कलाकार नजर आते हैं, जिनमें शामिल हैं: शरद केलकर, अनुराग सिन्हा, जमील खान, फ्रेडी दारूवाला, जोया अफरोज, नंदीश सिंह संधू, अमृता खानविलकर और सुमित निझावन.

तीन महीने से ट्रेंड में कायम

Taskaree: The Smuggler’s Web को 14 जनवरी 2026 को Netflix पर रिलीज किया गया था. 7.1 IMDb रेटिंग के साथ ये सीरीज पिछले तीन महीनों से लगातार टॉप 10 में बनी हुई है और फिलहाल छठे स्थान पर ट्रेंड कर रही है. अगर आप थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर कोई सीरीज ढूंढ रहे हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है.

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST