Live
Search
Home > हेल्थ > Sweet Facts: मीठा खाने के तुरंत बाद प्यास क्यों लगती है? क्या इस समय पानी पीना सही, जानिए कितना गैप जरूरी

Sweet Facts: मीठा खाने के तुरंत बाद प्यास क्यों लगती है? क्या इस समय पानी पीना सही, जानिए कितना गैप जरूरी

Why Feel Thirsty After Eating Sweets: आपने अक्सर महसूस किया होगा कि मीठा खाने के बाद प्यास आने लगती है. क्या, आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? क्या मीठा खाने के तुरंत बाद पानी सही है? ऐसा करके कहीं आप सेहत को नहीं खराब कर रहे हैं? मीठा खाने के तुरंत बाद लगी प्यास को कैसे कम करें? ऐसे तमाम सवाल हैं, जिसे हर किसी को जानना चाहिए. तो आइए जान लेते हैं सच्चाई-

Written By: Lalit Kumar
Last Updated: February 12, 2026 12:49:35 IST

Mobile Ads 1x1

Why Feel Thirsty After Eating Sweets: देशभर में मीठा खाने के शौकीनों की फेहरिस्त लंबी है. ये लोग त्योहारों को ही नहीं, हर मौसम में जमकर मिठाइयां खाते हैं. कुछ लोग हर दिन भी खाते हैं. लेकिन, आपने अक्सर महसूस किया होगा कि मीठा खाने के बाद प्यास आने लगती है. बहुत कम लोग होते हैं इस पर गौर करते हैं, लेकिन ये सच्चाई है.क्या, आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? क्या मीठा खाने के तुरंत बाद पानी सही है? ऐसा करके कहीं आप सेहत को नहीं खराब कर रहे हैं? अगर मीठा खाने के तुरंत बाद पानी पीना नुकसानदायक तो कितनी देर बाद पीएं? मीठा खाने के तुरंत बाद लगी प्यास को कैसे कम करें? ऐसे तमाम सवाल हैं, जिसे हर किसी को जानना चाहिए. तो आइए जान लेते हैं सच्चाई-

मीठा खाने के बाद प्यास क्यों लगती हैं?

मिठाइयों में रिफाइंड शुगर की भरमार होती है और मीठा खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ जाता है. इस अचानक वृद्धि के बाद शरीर इसका संतुलन बनाए रखने के लिए इंसुलिन नामक हार्मोन रिलीज करता है. इंडिया टूडे में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, बोस्टन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन की प्रोफेसर डॉ. कैरोलिन अपोवियन कहती हैं कि, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मीठा खाने पर व्यक्ति के ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है.पेट में पहुंचने के बाद चीनी हमारे ब्लड फ्लो में प्रवाहित होती है. इससे शरीर की कोशिकाएं रक्त में संतुलन बनाए रखने के लिए पानी छोड़ती हैं. जैसे-जैसे कोशिकाएं पानी खोती हैं, वे मस्तिष्क को संकेत भेजती हैं, जिससे पानी पीने की इच्छा जागृत होती है.

मीठा खाने के तुरंत बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?

हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, मीठा खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचना चाहिए. बता दें कि, मीठा खाने के तुरंत बाद पानी पीने से ब्लड शुगर का स्तर तेज़ी से बढ़ सकता है, क्योंकि पानी ग्लूकोज के अवशोषण को तेज कर देता है. ऐसा होने से इससे पाचन क्रिया धीमी हो सकती है और ब्लोटिंग या एसिडिटी की समस्या हो सकती है. 

मीठा खाने के कितनी देर में पिएं पानी?

अधिकांश लोगों को मीठा खाने के तुरंत बाद प्यास लग जाती है. अगर आपको मीठा खाने के बाद बहुत प्यास लगती है, तो कोशिश करें कि कम से कम 30 मिनट से एक घंटे बाद ही पानी पीएं. बता दें कि, इस समय अंतराल में आपका शरीर मीठे को ठीक से पचाने लगता है और अचानक ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा कम हो जाता है.

मीठा खाने के बाद लगे प्यास तो क्या करें?

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, अगर मीठा खाने के तुरंत बाद तेज प्यास लगे तो किसी तरह के ड्रिंक नहीं पीने चाहिए. इसकी बजाय आप एक गिलास पानी पी सकते हैं. मीठा खाने के बाद अगर आप कोई भी ड्रिंक पीते हैं तो उसके कई साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं. इससे ज्यादा कैलोरी शरीर में पहुंचेगी और सेहत (Health) को कई नुकसान हो सकते हैं.

मीठा खाने के बाद प्यास को कम कैसे करें?

  • मीठा खाने के तुरंत बाद अगर कुछ नमकीन खाते हैं तो प्यास कम लगेगी.
  • मीठा खाने के तुरंत बाद पानी से कुल्ला करें.
  • चॉकलेट और टॉफी के साथ पानी की बजाय फ्रूट्स का सेवन करें.
Tags:

MORE NEWS

Home > हेल्थ > Sweet Facts: मीठा खाने के तुरंत बाद प्यास क्यों लगती है? क्या इस समय पानी पीना सही, जानिए कितना गैप जरूरी

Written By: Lalit Kumar
Last Updated: February 12, 2026 12:49:35 IST

Mobile Ads 1x1
Tags:

MORE NEWS