Live
Search
Home > हेल्थ > ठंड में हार्ट को सबसे ज्यादा खतरा क्यों? दिल को हेल्दी रखने के लिए किन चीजों का करें सेवन, एक्सपर्ट से जानिए

ठंड में हार्ट को सबसे ज्यादा खतरा क्यों? दिल को हेल्दी रखने के लिए किन चीजों का करें सेवन, एक्सपर्ट से जानिए

Healthy Heart Tips: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल हार्ट को बीमार बनाती जा रही है. सर्दियों में इसकी खास देखभाल की जरूरत होती है. क्योंकि, इस मौसम में सबसे ज्यादा हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ता है. हालांकि, हेल्दी लाइफस्टाइल और अच्छी डाइट के जरिए दिल को सेफ रखा जा सकता है. अब सवाल है कि आखिर, सर्दियों में हार्ट अटैक के खतरे क्यों बढ़ते हैं? दिल की सेहत के लिए किन चीजों का सेवन फायदेमंद? इस बारे में बता रही हैं डाइटिशियन अमृता मिश्रा-

Written By: Lalit Kumar
Last Updated: February 9, 2026 19:23:32 IST

Mobile Ads 1x1

Healthy Heart Tips: दिल हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है. यह शरीर में अंगों की जरूरत के अनुसार ब्लड और ऑक्सीजन पहुंचाता है. लेकिन, आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल हार्ट को बीमार बनाती जा रही है. सर्दियों में इसकी खास देखभाल की जरूरत होती है. क्योंकि, इस मौसम में सबसे ज्यादा हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ता है. हालांकि, हेल्दी लाइफस्टाइल और अच्छी डाइट के जरिए दिल को सेफ रखा जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले हर रात 7-8 घंटे की गहरी नींद लेने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा, सही डाइट अपनाकर दिल को लंबे समय तक फिट और मजबूत रखा जा सकता है. अब सवाल है कि आखिर, सर्दियों में हार्ट अटैक के खतरे क्यों बढ़ते हैं? दिल की सेहत के लिए किन चीजों का सेवन फायदेमंद? इस बारे में India News को बता रही हैं दिल्ली डाइट क्लीनिक नोएडा की डाइटिशियन अमृता मिश्रा-

सर्दियों में हार्ट अटैक अधिक क्यों आता है?

अक्सर देखने में आता है कि सबसे ज्यादा हार्ट अटैक के मामले में सर्दियों में बढ़ते हैं. हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, सर्दियों में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ने का मुख्य कारण अत्यधिक ठंड में रक्त वाहिकाओं का सिकुड़ना (vasoconstriction) है, जिससे रक्तचाप (blood pressure) बढ़ जाता है और हृदय को शरीर में रक्त पहुंचाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है. बता दें कि, ठंड के कारण रक्त गाढ़ा हो सकता है, जिससे थक्के (clots) जमने की संभावना बढ़ जाती है और दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है.

हार्ट को हेल्दी रखने वाली डाइट

साबुत अनाज: साबुत अनाज जैसे गेहूं, ब्राउन राइस, ओट्स और जौ में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है और दिल की धड़कन को नियमित रखता है. नाश्ते में ओट्स या दलिया और रात के खाने में ब्राउन राइस एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.

हरी पत्तेदार सब्ज़ियां: पालक, मेथी, बथुआ और सरसों के पत्तों में विटामिन K, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखते हैं और धमनियों को स्वस्थ बनाए रखते हैं. रोज़ाना कम से कम एक बार हरी सब्ज़ी जरूर खाएं.

मौसमी फल: सेब, अनार, संतरा, पपीता और बेरीज़ दिल के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. इनमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटैशियम हृदय रोगों के खतरे को कम करते हैं. दिन में कम से कम दो सर्विंग फल खाने की आदत डालें.

मेवे और बीज: अखरोट, बादाम, सूरजमुखी के बीज और अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड और हेल्दी फैट्स के बेहतरीन स्रोत हैं. ये सूजन कम करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं. इन्हें भिगोकर सुबह नाश्ते में खाया जा सकता है.

मछली और प्रोटीन स्रोत: अगर आप नॉन-वेज खाते हैं, तो सैल्मन, टूना और सार्डिन जैसी मछलियां ओमेगा-3 से भरपूर होती हैं, जो हृदय के लिए बेहद लाभकारी हैं. वेजिटेरियन लोगों के लिए राजमा, चना, मसूर और दालें अच्छे प्रोटीन स्रोत हैं.

हेल्दी कुकिंग ऑयल: तेल का चुनाव दिल की सेहत के लिए बहुत जरूरी है. रिफाइंड ऑयल के बजाय सरसों का तेल, ऑलिव ऑयल या नारियल का तेल इस्तेमाल करें. ये अच्छे फैट्स से भरपूर होते हैं और हृदय रोग के खतरे को कम करते हैं.

नमक और शुगर पर नियंत्रण: ज्यादा नमक ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है और ज्यादा चीनी मोटापा व डायबिटीज का कारण बन सकती है, जिससे दिल पर दबाव पड़ता है. इसलिए इनका सेवन सीमित मात्रा में करें.

पानी और तरल पदार्थ: शरीर को हाइड्रेटेड रखना ब्लड सर्कुलेशन को सुचारू रखने के लिए जरूरी है. दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और शुगर वाले ड्रिंक्स की जगह नारियल पानी या हर्बल टी का सेवन करें.

MORE NEWS

Home > हेल्थ > ठंड में हार्ट को सबसे ज्यादा खतरा क्यों? दिल को हेल्दी रखने के लिए किन चीजों का करें सेवन, एक्सपर्ट से जानिए

Written By: Lalit Kumar
Last Updated: February 9, 2026 19:23:32 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS