World Thyroid Day 2023: थायराइड को कंट्रोल करने के लिए इन हेल्दी ड्रिंक्स का करें सेवन

India News (इंडिया न्यूज़), World Thyroid Day 2023, मुंबई: थायराइड तितली के आकार की ग्रंथी होती है, जो गर्दन में श्वासनली के सामने होती है। यह एक तरह का हार्मोन है। जो गले में मौजूद थायराइड ग्लैंड से निर्मित होता है। यह शरीर के वजन से लेकर दिमाग तक सभी चीजों को प्रभावित करता है। बता दें कि अगर शरीर में अधिक मात्रा में इस हार्मोन का प्रोडक्शन होता है, तो आप थायराइड बीमारी के शिकार हो सकते हैं।

इस बीमारी के बढ़ते मामले को देखते हुए दुनियाभर में हर साल 25 मई को वर्ल्ड थायराइड डे (World Thyroid Day 2023) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को थायराइड के प्रति जागरूक करना है। इस समस्या से राहत पाने के लिए आपको खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में कुछ हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिनके नियमित सेवन से थायराइड को कंट्रोल कर सकते हैं।

1. छाछ

छाछ प्रोबायोटिक्स का बेहतरीन स्रोत है। इसे पीने से आपका वजन और थायराइज दोनों कंट्रोल रहेगा। इसके अलावा यह पाचन को भी स्वस्थ रखता है। सेहतमंद रहने के लिए डाइट में ताजी छाछ जरूर शामिल करें।

2. चुकंदर और गाजर का जूस

अगर आप थायराइड से परेशान हैं, तो चुकंदर और गाजर का जूस मिक्स कर पी सकते हैं। यह फाइटोन्यूट्रिएंट्स और लाइकोपीन का एक बेहतरीन स्रोत है। इसमें फाइबर पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है।

3. हल्दी वाला दूध

​​हल्दी वाला दूध पीने के कई लाभ हैं और इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। यह थायराइड के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। चाहें तो आप इसमें काली मिर्च भी मिक्स कर सकते हैं। इससे थायराइड कंट्रोल हो सकता है।

4. सेब का सिरका

सेब का सिरका थायराइड हार्मोन को कंट्रोल करने में सहायक है। इसे पीने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इसके लिए पानी में 1 बड़ा चम्मच सेब का सिरका मिलाएं और खाने के बाद इस ड्रिंक को पी सकते हैं।

5. ग्रीन जूस

थायराइड के मरीजों की डाइट में ग्रीन जूस शामिल कर सकते हैं। इसके लिए ताजे पालक, धनिया पत्ती, पुदीना या ककड़ी का जूस जरूर पिएं। आप इन जूस में नींबू का रस भी मिक्स कर सकते हैं।

6. हर्बल टी

हर्बल टी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी वायरल गुण पाए जाते हैं। इसे रोजाना पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इससे थायराइड के रोगियों को लाभ मिल सकता है।

SHARE
Latest news
Related news