ADVERTISEMENT
होम / हेल्थ / फैटी लिवर के मरीजों के लिए जहर हैं ये 4 फल, संभलना हो जाता है मुश्किल

फैटी लिवर के मरीजों के लिए जहर हैं ये 4 फल, संभलना हो जाता है मुश्किल

BY: Babli • LAST UPDATED : September 7, 2024, 11:56 am IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

फैटी लिवर के मरीजों के लिए जहर हैं ये 4 फल, संभलना हो जाता है मुश्किल

Worst Fruits For Fatty Liver

India News (इंडिया न्यूज़), Worst Fruits For Fatty Liver: फैटी लिवर एक गंभीर मेडिकल कंडीशन है। इसमें लिवर में फैट जमा होने लगता है। हालांकि शुरुआती स्टेज में इसका इलाज बहुत आसान होता है। लेकिन अगर इसे लंबे समय तक नजरअंदाज किया जाए तो इस बीमारी में लिवर ट्रांसप्लांट की नौबत भी आ सकती है। फैटी लिवर का सबसे बड़ा कारण गलत खान-पान और न के बराबर शारीरिक गतिविधियां करना होता हैं। ऐसे में इस कंडीशन से निपटने के लिए सही डाइट चुनना बहुत जरूरी है। इसमें कुछ हेल्दी फ्रूट्स से परहेज भी शामिल है, जिनके बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे।

बाजीराव के साथ नजर आए चुलबुल पांडे, सिंघम अगेन से Salman Khan-Ajay Devgn की फोटो हुई लीक?

इन फलों से करें परहेज

आम

आम स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन इसमें बहुत ज्यादा शुगर होती है। शुगर फैट बढ़ाने का काम करती है। ऐसे में फैटी लिवर के मरीजों के लिए इसका सेवन न करना या जितना हो सके कम सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।

कस्टर्ड एप्पल

फैटी लिवर में कस्टर्ड एप्पल का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें शुगर होने के साथ-साथ इसे पचाना भी मुश्किल होता है। ऐसे में लिवर ठीक से रिकवर नहीं हो पाता।

भारत के सबसे अमीर घर में कैसे हुआ गणपति बप्पा का स्वागत? वीडियो देख हो जाएंगे मदहोश

सूखे मेवे

सूखे मेवे सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन अगर आपको फैटी लिवर है तो आपको इनका सेवन नहीं करना चाहिए। फ्रुक्टोज़ से भरपूर इन फलों का ज़्यादा सेवन लिवर में सूजन और फैटी लिवर की समस्या पैदा कर सकता है।

लीची

लीची में बहुत ज़्यादा मात्रा में शुगर होती है, जो फैटी लिवर के मरीजों के लिए इसे नुकसानदेह बनाती है। साथ ही, इसे ज़्यादा खाने से मोटापा और फैटी लिवर का ख़तरा भी बढ़ जाता है।

बुखार लाने के लिए ये ट्रिक अपनाते थे Amitabh Bachchan, टीवी पर खोली पोल, बोलें-‘मैं छल करता था…’

Tags:

India newsindianewslatest india newstoday india news

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT