होम / Momos: मोमोज खाने के शौकीन हैं तो हो जाएं सावधान, हो सकती है ये बीमारियां

Momos: मोमोज खाने के शौकीन हैं तो हो जाएं सावधान, हो सकती है ये बीमारियां

Ankita Pandey • LAST UPDATED : July 10, 2024, 7:54 pm IST
ADVERTISEMENT
Momos: मोमोज खाने के शौकीन हैं तो हो जाएं सावधान, हो सकती है ये बीमारियां

India News (इंडिया न्यूज़),Momos: मोमोज खाना किसको नहीं पंसद होता है। इसका नाम आते ही लोगों को इसको खाने की इच्छा होने लगती है। हमारे देश में मोमोज तेजी से फैल रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक होता है। भले ही इसका स्वाद खाने में अच्छा लगता हो, लेकिन यह धीरे-धीरे हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाता है। इसके कारण हमें कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। संभव है कि यह हमें इतना बीमार कर दे कि हमें अस्पताल में भर्ती होना पड़े। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर कैसे यह स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड हमारे शरीर को नुकसान पहुचाता है।

 मोटापा: मोमोज का ज्यादा सेवन हमारा वजन काफी तेजी से बढ़ता है। दरअसल, इसमें स्टार्च की मात्रा अधिक होती है, जिसे मोटापा बढ़ाने वाले पदार्थ के तौर पर जाना जाता है। वहीं, इसमें मौजूद मैदा शरीर में कोलेस्ट्रॉल और खून में ट्राइग्लिसराइड को बढ़ाता है, जिससे हमें कई तरह के नुकसान होते हैं।

 बवासीर: मोमोज खाने से हमें बवासीर का भी खतरा हो सकता है। अगर आपने मोमोज खाए हैं, तो आपको यह पता होगा कि इसके साथ एक तीखी चटनी दी जाती है। यह चटनी इतनी तीखी होती है कि जिससे हमारे शरीर को कई नुकसान होते हैं। इन्हीं नुकसानों में से एक है बवासीर। इसके साथ ही इसको खाने से पेट का पाचन तंत्र भी बहुत बुरी तरह प्रभावित होता है।

आपकी हेल्थ के लिए सबसे खराब हैं ये 10 फूड्स, आज ही अपनी डाइट में से निकाल फेंकें

कैंसर: यह एक बहुत ही गंभीर बीमारी है, जिसमें जान जाने का भी खतरा होता है। लेकिन अगर आप अधिक मात्रा में मोमोज का सेवन करते हैं, तो आप इसके शिकार भी हो सकते हैं। मोमोज का अधिक सेवन आपको कैंसर का शिकार भी बना सकता है। दरअसल, मोमोज का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें मोनोसोडियम ग्लूटामाइन का इस्तेमाल किया जाता है जो हमारी सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है।

हड्डियों में कमजोरी: मोमोज खाने से आपकी हड्डियां भी कमजोर होती हैं। दरअसल इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में मैदा और रिफाइंड आटा का इस्तेमाल किया जाता है, जो हमारी हड्डियों के लिए बहुत हानिकारक होता है।

Heart Attack आने के बाद कितनी देर तक जिंदा रह सकता है शख्स? इन संकेतों को ना करें नज़रअंदाज़

Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT