होम / Benefits of Sugar Candy क्या है मिश्री के फायदे

Benefits of Sugar Candy क्या है मिश्री के फायदे

Neelima Sargodha • LAST UPDATED : December 10, 2021, 11:48 am IST

Benefits of Sugar Candy : मिश्री का उपयोग अक्सर लोग पूजा के बाद प्रसाद के रूप में करते हैं। वहीं, कुछ लोग मीठे पकवान या फिर दूध में चीनी की जगह मिश्री का ही इस्तेमाल करते हैं।

क्या आप जानते हैं कि मिठास से भरी मिश्री को कई गंभीर बीमारियों का अचूक इलाज भी माना गया है। इसमें औषधीय गुण इतने हैं कि कई आयुर्वेदिक दवाओं में इसे विशेष प्रभाव के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

READ ALSO : What to Eat for Cough खांसी में किन चीजों का सेवन करना चाहिए

मिश्री क्या होती है? Benefits of Sugar Candy

चीनी के अनरिफाइंड रूप को ही मिश्री कहा जाता है। इसे मुख्य रूप से गन्ने और खजूर के रस से तैयार किया जाता है। इसका उत्पादन भारत में ही शुरू हुआ। इसके बाद धीरे-धीरे यह पूरे विश्व में उपयोग की जाने लगी। इसमें चीनी के मुकाबले कम मिठास होती है।

मिश्री के आकर में बड़े टुकड़े को अंग्रेजी में रॉक शुगर के नाम से भी जाना जाता है। आपको यह कई रूप और आकार में मिल जाएगी। इसकी वजह यह है कि उत्पादन के बाद इसे विभिन्न आकारों में ढाला जाता है।

वजन को नियंत्रित करे Benefits of Sugar Candy

जो लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, उनके लिए मिश्री का उपयोग लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। बताया जाता है कि मिश्री को सौंफ के साथ पीसकर तैयार पाउडर में से एक चम्मच नियमित इस्तेमाल करने से बढ़ते हुए वजन को नियंत्रित किया जा सकता है।

पाचन के लिए Benefits of Sugar Candy

पाचन प्रक्रिया को सही रखने के लिए लोग कई तरह की चीजों का उपयोग करते हैं। ऐसे में पाचन प्रक्रिया में सुधार के लिए भी मिश्री का उपयोग फायदेमंद माना गया है। मिश्री का सौंफ के साथ सेवन करने से पाचन क्रिया बेहतर हो सकती है। मिश्री में डाइजेस्टिव गुण मौजूद होते हैं, जिससे खाने को पचाने में मदद हो सकती है।

एनीमिया में Benefits of Sugar Candy

एनीमिया जैसी गंभीर समस्या से राहत दिलाने में मिश्री काफी लाभकारी साबित हो सकती है। बताया जाता है कि मिश्री के सेवन से हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार होता है। साथ ही यह रक्त संचरण (ब्लड सकुर्लेशन) की प्रक्रिया को भी सुधारती है।

एनर्जी के लिए Benefits of Sugar Candy

जैसा कि लेख में पहले बताया गया है कि मिश्री चीनी का अनरिफाइंड रूप है। इस कारण चीनी में पाए जाने वाले सुक्रोज की अच्छी मात्रा मिश्री में भी उपलब्ध होती है। यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का काम करता है। इस कारण हम कह सकते हैं कि मिश्री का सेवन तुरंत ऊर्जा पाने का अच्छा उपाय साबित हो सकता है।

सर्दी और जुकाम में पहुंचाए आराम Benefits of Sugar Candy

फिटकरी और चीनी के घोल से तैयार की गई मिश्री को मुंह में रखकर धीरे-धीरे चूसने से सीने की जकड़न दूर होती है, जिससे सर्दी और जुकाम में भी राहत मिल सकती है। इस खास मिश्री को आप घर में ही बना सकते हैं। इसके लिए आपको चीनी और फिटकरी को बराबर मात्रा में पीसकर एक कप पानी के साथ घोल तैयार करना होगा।

ध्यान रहे कि पानी में चीनी और फिटकरी का तैयार पाउडर आपको तब तक घोलते रहना है, जब तक कि वह पानी में घुलना बंद न हो जाए। इसके बाद आपको एक पेन्सिल के सहारे धागा बांध कर उस मिश्रण में डालना होगा।

Benefits of Sugar Candy

READ ALSO : Jaggery Sesame Laddu सर्दी में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए खाएं गुड़ तिल के लड्डू

READ ALSO : What Not to Eat in Cough खांसी में किन-किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए

Connect With Us : Twitter Facebook 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

US Elections 2024: चीन कर रहा आगामी अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप करने का प्रयास, बीजिंग में एंटनी ब्लिंकन का दावा -India News
US TikTok Ban: टिकटॉक के जनरल काउंसल छोड़ेंगे पद, अमेरिकी कानून से लड़ने पर करेंगे ध्यान केंद्रित -India News
Shahnawaz Hussain: पिछड़े वर्ग में मुस्लिमों को जानबूझकर शामिल किया गया, बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन का दावा -India News
Jairam Ramesh: ‘कांग्रेस वीवीपैट के अधिक से अधिक उपयोग पर अभियान जारी रखेगी’, जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी जानकारी -India News
Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और मिथुन राशियों के लिए आज का दिन लाभकारी, मिलेगी बड़ी खुशखबरी- Indianews
Lok Sabha Election: राजस्थान में दूसरे चरण में 64.6% मतदान दर्ज, बाड़मेर में सबसे अधिक 74.25% वोटिंग- Indianews
PM Modi Road Show: बरेली में पीएम मोदी ने किया रोड शो, सीएम योगी भी रहे मौजूद -India News
ADVERTISEMENT