होम / अंडे का इन 5 चीज़ो के साथ सेवन कर सकता आपकी सेहत पर असर, जानिए क्या है वह चीज़े

अंडे का इन 5 चीज़ो के साथ सेवन कर सकता आपकी सेहत पर असर, जानिए क्या है वह चीज़े

Mehak Jain • LAST UPDATED : April 18, 2022, 4:12 pm IST

Consumption Of Eggs With These 5 Things Is Harmful

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली

अंडा एक ऐसी चीज़ है जिसमे भरपूर मात्रा में हमे प्रोटीन मिलता है। यह हमारी सेहत, हड्डियों, मासपेशियो को मज़बूत बनाता है अंडे का सेवन कर शरीर को पोषित करने में मदद मिल सकती है। अंडा कई पोषक तत्वों से समृद्ध होता है, जो शरीर को शारीरिक और मानसिक लाभ पहुंचाने का काम कर सकते हैं। आप अंडे को उबालकर खा सकते हैं या इसका ऑमलेट भी बना सकते हैं। यह हर प्रकार से लाभदायक हो सकता है लेकिन इसका कुछ खास चीजों के साथ कॉम्बिनेशन शरीर को नुसकान पहुँचा सकता है। आइये नज़र डालते है उन चीज़ो की सूचि पर।

चाय के साथ न करे अंडे का सेवन

कई जगहों पर चाय के साथ अंडा खाया जाता है। शायद आपको अंदाजा नहीं कि चाय के साथ अंडे का कॉम्बिनेशन कब्ज की समस्या पैदा कर सकता है, जिससे आगे चलकर आपकी सेहत को और भी कई नुकसान होंगे।

भुने मांस के साथ न करे अंडे का सेवन

कई जगहों पर अंडे और बेकन यानी भुने हुए मांस का कॉम्बिनेशन खाया जाता है। चूंकि इसमें बहुत ज्यादा प्रोटीन और फैट होता है, इसलिए ये कॉम्बिनेशन आपकी सुस्ती का कारण बन सकता है। अंडा जो आपको इंस्टैंट एनेर्जी देता है, बेकन के साथ मिलकर आपको आलसी बना सकता है।

सोया मिल्क के साथ न करे अंडे का सेवन

जिम जाने वाले बहुत से लोग अंडे के साथ सोया मिल्क का सेवन करते हैं। क्या आप जानते हैं। सोया मिल्क के साथ अंडा खाने से हमारे शरीर में प्रोटीन की अवोषण प्रक्रिया (एब्जॉर्प्शन प्रोसेस) बाधित होती है।

शुगर के साथ न करे अंडे का सेवन

अगर आप शुगर के साथ अंडे ट्राई करने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके साइड इफेक्ट्स भी जान लीजिए। दरअसल इन दोनों चीजों से निकलने वाला अमीनो एसिड कॉम्बिनेशन के बाद शरीर के लिए टॉक्सिक बना जाता है जो खून में क्लॉट की समस्या को बढ़ावा दे सकता है।

दूध की चीज़ो के साथ न करे अंडे का सेवन

कई और भी चीजें हैं जिनके साथ कभी अंडा नहीं खाना चाहिए। खासतौर से खरबूजे के साथ कभी अंडा ना खाएं। इसके अलावा, बीन्स, चीज़, दूध या इससे बनी किसी भी चीज के साथ अंडा खाने से बचना चाहिए।

Also Read:- गर्मी में आपके इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाने में यह 8 चीज़े होगी फायदेमंद

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT