India News ( इंडिया न्यूज़ ) Eyes Health : आंख हमारे शरीर की सबसे नाजुक अंगों में से एक मानी जाती है। बता दें आंख वो ऑर्गन है जिससे हम इस खूबसूरत दुनिया का दीदार कर पाते हैं। सोचिए अगर आंख से दिखना बंद हो जाए या कम दिखने लगे तो कितनी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। यही वजह है कि आंखों को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। आंख की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए तरह-तरह के हेल्दी फूड्स और विटामिंस का सेवन करना चाहिए। आंखों की सेहत के लिए विटामिन ए बेहद जरूरी होता है। तो आज हम आपको बताते है आंखों के लिए कुछ हेल्दी जूस के बारे में, जो आपकी आंखों के लिए बेहद लाभदायक है।
संतरा आंखों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। संतरा का जूस पीने से आंख की रोशनी बढ़ती है। यह आंखों को सुरक्षित रखता है। संतरा जूस के नियमित सेवन इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।
पालक में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। पालक विटामिन ए का अच्छा स्त्रोत है। इसके अलावा इसमें कई एंटी ऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं। पालक जूस का सेवन आंखों की सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। इसके नियमित सेवन से आंख की रोशनी बढ़ती है।
हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक गाजर का जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व और विटामिंस मौजूद होते हैं। गाजर में फैट, कार्ब्स, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन सी, पोटैशियम, जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह आंखों के किए बेहद फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाले तत्व आंखों को सुरक्षित रखते हैं।
ये भी पढ़े- Biscuit with tea harmful effects: क्या आप भी चाय बिस्किट के है शौकीन, तो हो जाएं सावधान
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.