होम / Giloy Harmful For Liver Health : स्वास्थ्य लाभों के साथ-साथ गिलोय के नुकसान

Giloy Harmful For Liver Health : स्वास्थ्य लाभों के साथ-साथ गिलोय के नुकसान

Neelima Sargodha • LAST UPDATED : February 1, 2022, 3:09 pm IST

Giloy Harmful For Liver Health

Giloy Harmful For Liver Health : प्राचीन काल से ही गिलोय को एक आयुर्वेदिक औषधि के रुप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। जब से कोरोना महामारी की शुरुआत हुई है तब से लोग अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। कोरोना काल में संक्रमण से बचने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है।

ऐसे में जब कोरोना की पहली लहर आई थी तब स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने यह सलाह दी थी कि गिलोय का सेवन करने से शरीर की इम्युनिटी मजबूत हो सकती है। इसके बाद से ही लोगों ने बिना किसी चिकित्सीय सलाह के इसे लेना शुरू कर दिया। गिलोय को हिंदी में ‘अमृता’ या ‘गुडुची’ (Guduchi) के नाम से भी जाना जाता है।

यह एक जड़ी बूटी है जो पाचन में सुधार और प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने में मदद करती है। इसमें दिल के आकार के पत्ते होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार गिलोय की बेल जिस पेड़ पर चढ़ती है उसके गुणों को भी अपने अंदर समाहित कर लेती है, इसलिए नीम के पेड़ पर चढ़ी गिलोय की बेल को औषधि के लिहाज से सर्वोत्तम माना जाता है। इसे नीम गिलोय के नाम से जाना जाता है। गिलोय में कॉपर, आयरन, फॉस्फोरस, जिंक,कैल्शियम और मैगनीज भी प्रचुर मात्रा में मिलते हैं। अगर आप भी गिलोय का सेवन करते हैं तो आपको इसके स्वास्थ्य लाभों के साथ-साथ इसके नुकसानों के बारे में भी जानना चाहिए।

READ ALSO : Tips of Avoid Panic : घबराहट से निजात पाने के उपाय साथ ही रखे सावधानियां

Giloy Harmful For Liver

अधिक मात्रा में ना ले (Giloy Harmful For Health)

अगर आपको लगता है कि गिलोय से सिर्फ लाभ ही लाभ हैं तो ऐसा नहीं है। अगर आप ज़रुरत से ज्यादा मात्रा में गिलोय का सेवन करते हैं तो आपको गिलोय के नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं। गिलोय से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है लेकिन इसका अत्यधिक सेवन करने से स्वास्थ्य में कई तरह की दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। इस अध्ययन में पाया गया कि बहुत अधिक मात्रा में गिलोय का सेवन करने से लिवर जैसे अंगों को नुकसान हो सकता है।

लिवर को कर सकता है नुक्सान (Giloy Harmful For Liver)

Giloy का सेवन करना लीवर के लिए खतरा पैदा कर सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दावा किया कि जो मरीज लिवर फेलियर और लिवर के अन्य रोगों से पीड़ित थे गिलोय का लंबे समय तक सेवन किया था। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इस अध्ययन में पाया गया कि करीब 67 प्रतिशत यानी 29 लोगों को लीवर की समस्या का मुख्य कारण गिलोय का अधिक सेवन था। ये लोग ना तो पहले से शराब का सेवन करते थे और ना ही इन्हें डायबिटीज, थायरॉइड, हाई बीपी जैसी बीमारियां थीं।

Giloy Harmful For Liver

डॉक्टर की सलाह से करे गिलोय का सेवन  (Giloy Not Healthy For Liver)

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक लिवर की समस्या से पीड़ित अधिकतर मरीजों ने डॉक्टर की सलाह के बिना ही गिलोय का सेवन 46 दिन या उससे ज्यादा समय के लिए किया था। इसकी वजह से एक एंटीन्यूक्लियर एंटीबॉडी पैदा हो गई जिसने लिवर की कोशिकाओं पर अटैक करना शुरू कर दिया और ऑटोइम्यून हेपिटाइटिस जैसे Symptom उत्पन्न करने शुरू कर दिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक Giloy  का सेवन हमेशा डॉक्टर से परामर्श के बाद ही करना चाहिए।’

Giloy Harmful For Liver Health

READ ALSO : Constipation In Children : जाने कब्ज क्या होती है, इसके कारण,लक्षण और बचाव के उपाय

READ ALSO : Brain Stroke : परहेज से आप ब्रेन स्ट्रोक का खतरा कम कर सकते हैं

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

भारत को मिली खुशखबरी, ईरान ने इजराइली जहाज से बंधक बनाए सभी नागरिकों को छोड़ा
चाऊमीन खिलाया फिर नशीली दवा, बिस्तर पर लिटाकर पति ने दोस्तों के साथ किया ऐसा; सिहर जाएंगे आप
Sanjay Nirupam: पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम अपनी पत्नी और बेटी के साथ एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना में हुए शामिल-Indianews
वास्तु दोष हटाने के नाम पर करता रहा बलात्कार और ब्लैकमेल, खुद को बताया वास्तु एक्सपर्ट
खुशी कपूर ने बहन Janhvi Kapoor को अपने न्यूयॉर्क अपार्टमेंट से निकलाने की दी धमकी, एक्ट्रेस ने की थी ये गड़बड़ -Indianews
Face Roller: ग्लोइंग और यंग स्किन के लिए रोजाना इस ब्यूटी टूल का करें इस्तेमाल, मिलेंगे ये ढेरों फायदे -Indianews
MI VS KKR Toss Update: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, दोखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
ADVERTISEMENT