होम / Health News : सेहत के लिए गाय का दूध ज्यादा फायदेमंद होता है या भैंस का दूध ?

Health News : सेहत के लिए गाय का दूध ज्यादा फायदेमंद होता है या भैंस का दूध ?

Shashikala Dushad • LAST UPDATED : July 17, 2023, 8:51 pm IST

India News ( इंडिया न्यूज़ ) Health Tips :  दूध दुनिया भर में आमतौर पर पिया जाने वाला पेय है। इसे सेहत के लिए हेल्दी माना जाता है। ये कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन डी और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने, मसल्स ग्रोथ और ऑलओवर हेल्थ के लिए जरूरी होते हैं। गाय के दूध को उसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू और फायदे के कारण एक हेल्दी ऑप्शन माना जाता है। अगर आप भी इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं। कि आपको कौन सा दूध चुनना चाहिए तो हम आपको बताने जा रहें है। कि गाय का दूध फायदेमंद है। या भैंस का दूध

पाचनशक्ति के लिए

भैंस के दूध की तुलना में गाय का दूध पचाने में काफी आसान होता है। गाय के दूध में मिलने वाले फैट ग्लोब्यूल्स आकार में छोटे होते हैं। जो पाचन क्रिया में सहायता करते हैं। भैंस के दूध में फैट ग्लोब्यूल्स के आकार बड़े होते हैं। जिससे पचाना काफी कठिन हो जाता है। खासकर लैक्टोज इंटोलरेंस जैसी पाचन समस्याओं वाले रोगियों के लिए।

कोलेस्ट्रॉल लेवल

गाय के दूध में भैंस के दूध की तुलना में काफी कम कोलेस्ट्रॉल होता है। हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल हार्ट डिजीज के रिस्क को बढ़ा देता है। इसलिए हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल वालों को भैंस के दूध के बजाय गाय के दूध का सेवन करना चाहिए ।

न्यूट्रिशनल

न्यूट्रिशनल कंपोजिशन के कारण गाय के दूध को भैंस के दूध की तुलना में अधिक फायदेमंद माना जाता है। इसमें फैट, प्रोटीन, और कार्बोहाइड्रेट का बैलेंस होता है। गाय के दूध में भैंस के दूध की तुलना में फैट की मात्रा बहुत कम होती है। गाय का दूध वजन कम करने वालों के लिए एकदम लाभदायक होता है।

ये भी पढ़ें :- Health News : बवासीर क्या होता है? इसके लक्षण और उपचार 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT