होम / Kiwi Fruit For Good Health स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए अपनाएं कीवी फल

Kiwi Fruit For Good Health स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए अपनाएं कीवी फल

Neelima Sargodha • LAST UPDATED : December 23, 2021, 3:56 pm IST

Kiwi Fruit For Good Health : कीवी एक बेमिसाल फल है, जिसे खाने से शरीर में शक्ति महसूस होती है। साथ ही कीवी में मौजूद विटामिन और खनिज लवण भी स्वास्थ्य को पोषण देते हैं। कीवी बहुत लोकप्रिय फल तो नहीं है लेकिन जब सेहत को ठीक रखने की बात होती है, तो कीवी फल की बात होती है।

भूरे रंग के छिलके वाला कीवी भीतर से मुलायम, हरे रंग का होता है। इसके भीतर काले रंग के छोटे-छोटे बीज भी मौजूद होते हैं। कीवी फ्रूट स्वाद के साथ-साथ गुणों से भी भरपूर है। कीवी एक ऐसा फल है जिसका स्वाद अलग होता है और इसके बावजूद भी यह सेहत के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। हमारी सेहत के लिए बहुत लाभदायक हैं। तो आइए जानते हैं कि कीवी के प्रतिदिन सेवन से हमें कौन-कौन से सेहत संबंधी फायदे हो सकते हैं।

READ ALSO : How to make Bathua Raita सर्दियों में कैसे बनाएं बथुए का रायता

हार्ट के स्वस्थ के लिए फायदेमंद Kiwi Fruit For Good Health

कीवी हार्ट के लिए फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद पोटेशियम हार्ट की समस्याओं को दूर करता है इससे हृदयाघात का खतरा कम होता है। इसमें मौजूद फाइबर और विटामिन धमनियों को मजबूत बनाता है, जिससे आपकी धमनियां अच्छे से काम कर सकें।

डेंगू से जल्द रिकवरी करें Kiwi Fruit For Good Health

कीवी में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, पोटेशियम व अन्य तत्व होते हैं, जो डेंगू से रिकवरी में मदद कर सकते हैं। दरअसल डेंगू बुखार होने से ब्लड प्लेटलेट्स काउंट काफी तेजी से गिरने लगता है। कीवी इन प्लेटलेट्स को गिरने से रोकने में मददगार होती है। जिससे डेंगू से रिकवरी में मदद मिलती है।

गर्भावस्था में इम्युनिटी बढ़ाएं Kiwi Fruit For Good Health

कीवी में मौजूद फोलेट बच्चे के दिमागी विकास के लिए काफी जरूरी होता है। इतना ही नहीं गर्भावस्था से पहले और गर्भावस्था के दौरान कीवी खाने से बच्चे में न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट से बचाव होता है। जब आप प्रसव के बाद अपने आहार में कीवी शामिल करती हैं, तो ये आपके घावों में को जल्दी हील करने में मदद करती है। ये प्रसवोत्तर कमजोरी को कम कर इम्युनिटी बढ़ाने में भी मददगार है।

नींद न आने की शिकायत को दूर करें Kiwi Fruit For Good Health

अगर आपको रात के समय हमेशा नींद न आने की शिकायत रहती है, तो आपको अपने आहार में कीवी को जरूर शामिल करना चाहिए। कीवी में सेरोटोनिन होता है जो हमारे अंदर के हैप्पी हार्मोन को बढ़ाता है। बेहतर नींद के लिए जरूरी है कि आप रात को सोने से कम से कम एक घंटा पहले कीवी का सेवन करें।

इंफेक्शन से सुरक्षित रखें Kiwi Fruit For Good Health

विटामिन सी से भरपूर कीवी में पर्याप्त एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते है। जो कई तरह के इंफेक्शन से सुरक्षित रखने में सहायक है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करें Kiwi Fruit For Good Health

कीवी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक है। इसके नियमित सेवन से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। दिल से जुड़ी कई बीमारियों में ये मुख्य रूप से फायदेमंद है।

सूजन को कम करने में मददगार Kiwi Fruit For Good Health

कीवी में इन्फ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। ऐसे में अगर आपको अर्थराइटिस की शिकायत है तो कीवी का नियमित सेवन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इसके अलावा ये शरीर के अंदरुनी घावों को भरने और सूजन को कम करने में मदद करता है।

पाचन और कब्ज से राहत दिलाएं Kiwi Fruit For Good Health

कीवी में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। पाचन और कब्ज की समस्या आज के समय में हर किसी को होती है। इस समस्या को दूर रखने के लिए भी कीवी खाने के फायदे हो सकते हैं। हल्के-फुल्के कब्ज की समस्या में कीवी फ्रूट को इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें लैक्सेटिव गुण होता है, जो पेट को साफ करने में मदद कर सकता है। फाइबर की मौजूदगी से पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है।

आंखों से जुड़ी हुई समस्याओं को दूर करें Kiwi Fruit For Good Health

आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी कीवी फल के फायदे देखे गए हैं। कीवी में ल्यूटिन नामक पौष्टिक तत्व पाया जाता है जो हमारी आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए बेहद लाभदायक होता है। कीवी के सेवन से हम अपनी आंखों की रेटिना को सुरक्षित रखने के साथ ही उन्हें किसी भी बीमारी से भी बचाए रख सकते हैं। इसी कारण आंखों से जुड़ी हुई समस्याओं से बचे रहने के लिए भी आप प्रतिदिन कीवी फल का सेवन कर सकते हैं।

रोग-प्रतिरोधक क्षमता के लिए Kiwi Fruit For Good Health

विटामिन-सी का एक अच्छा स्रोत होने के कारण कीवी रोग-प्रतिरोधक प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद करती है। हमारे शरीर में विटामिन-सी मुक्त कणों को बेअसर करता है, जो सूजन के कारणों को कम करता है। कीवी हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक प्रणाली में बढ़ोतरी करके रोगों से सुरक्षा देने के साथ ही हमें ऊजार्वान बनाती है।

यह भी ध्यान रखें Kiwi Fruit For Good Health

  1. ज्यादा मात्रा में कीवी का सेवन पाचन तंत्र के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ज्यादा मात्रा में कीवी का सेवन पाचन तंत्र के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
  2. कुछ लोगों को कीवी खाने से एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। इसे खाने से अगर आपको एलर्जी होती है, तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें।कीवी फाइबर में समृद्ध है और इसके रेचक प्रभाव भी हैं। इसलिए कीवी का अधिक मात्रा में सेवन दस्त का कारण बन सकता है।
  3. कीवी ऑक्सालेट रैफहाइड क्रिस्टल का स्रोत है। कीवी का अत्यधिक सेवन कुछ व्यक्तियों में किडनी में स्टोन के विकास को ट्रिगर कर सकता है।गुर्दे की बीमारी वाले व्यक्तियों को पोटेशियम की सीमित मात्रा में आवश्यकता होती है। इसलिए उन्हें सीमित मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए या यदि संभव हो तो इसके सेवन से बचना चाहिए।

Kiwi Fruit For Good Health

READ ALSO : Make Black Gram Healthy For The Body काले चने खाने से कैसे बनाएं शरीर को स्वस्थ

READ ALSO : Benefits of Nari Saag नारी साग के क्या है फायदे

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Xi Jinping warns Blinken: ‘हम पार्टनर बनना चाहते हैं…’, चीन ने अमेरिका को दी चेतावनी- Indianews
Israel Hamas War: ‘हमास लड़ाका करना चाहता था शादी और बच्चे…’, इसरायली महिला बंधक ने सुनाई आपबीती -India News
Arif Naseem Khan: कांग्रेस नेता ने पार्टी के प्रचार करने से किया इनकार,कांग्रेस अध्यक्ष को लिखा पत्र- Indianews
US India Relations: ‘आपके बच्चे हैं हमारे बच्चे’, अमेरिकी राजदूत ने दिया भारतीय माता-पिता को आश्वासन – India News
KKR vs PBKS: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को दिया 262 रन का टारगेट-Indianews
Board Exam 2025: साल में दो बार होगा बोर्ड एक्जाम! शिक्षा मंत्रालय ने की घोषणा
तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर Gurucharan Singh 4 दिनों से हैं लापता, पिता ने कराई शिकायत दर्ज -Indianews
ADVERTISEMENT