होम / Monsoon Tips: मानसून में इन फूड्स से बना लें दूरी, नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने

Monsoon Tips: मानसून में इन फूड्स से बना लें दूरी, नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने

Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : August 25, 2024, 8:58 pm IST

India News ( इंडिया न्यूज), Monsoon Tips: गर्मी के बाद बारिश का मौसम जितना सुहाना होता है, उतना ही नुकसानदायक भी होता है। मानसून के मौसम में नमी और आद्रता काफी रहती है, जिसकी वजह से फूड्स में भी बैक्टीरिया पनपने का डर रहता है और इनके सेवन से आप बीमार हो सकते हैं। इसलिए जान लें कि कौन मानसून में आपको किन फूड्स से परहेज करना चाहिए, तो चलिए जान लेते हैं।

कैसे मनाया जाता हैं UK-US में जन्माष्टमी का त्यौहार, ऐसा क्या स्पेशल करते हैं विदेशी लोग?

हरी पत्तेदार सब्जियां

बरसात के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए अच्छी नहीं होती हैं। इसलिए जितना हो सके गोभी, साग, पालक आदि का सेवन करने से बचें। आपको बता दें कि मानसून का तापमान बैक्टीरिया और फंगस को बढ़ावा देता है। इससे पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में करेला, लौकी, तोरी और टिंडा जैसी सब्जियां सबसे अच्छा विकल्प हो सकती हैं।

तली हुई और मसालेदार चीजें

बारिश शुरू होते ही ज्यादातर लोग तली हुई और मसालेदार चीजों का सेवन करना शुरू कर देते हैं। लेकिन, ऐसा करना गलत है। आपको बता दें कि तला हुआ और मसालेदार खाना शरीर में फैट और पित्त को बढ़ाता है। ऐसे में जितना हो सके पकौड़े, समोसे या तली हुई चीजों से बचें। क्योंकि, ऐसी चीजें डायरिया और पाचन को खराब कर सकती हैं।

सलाद

सलाद में कच्ची सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। बरसात के मौसम में इन कच्ची सब्जियों को खाने से बैक्टीरिया और छोटे-छोटे कीटाणु प्रवेश कर जाते हैं जो वायरल इंफेक्शन का कारण बनते हैं। इसलिए बरसात के मौसम में सलाद खाने से बचना चाहिए।

सी फूड

बरसात के मौसम में कई चीजों से परहेज करने की सलाह दी जाती है। इसमें मछली या झींगा जैसे सी फूड भी शामिल हैं। दरअसल, मानसून समुद्री जीवों के प्रजनन का समय होता है। इसके बाद इनकी संख्या तेजी से बढ़ती है। ऐसे में इनके सेवन से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है।

दही और मट्ठा

बरसात के मौसम में दही और मट्ठा से भी परहेज करना चाहिए। विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसी चीजें ठंडी प्रकृति की होती हैं। यह साइनसाइटिस को बढ़ावा देती हैं। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा फ्रिज में ज्यादा देर तक रखी चीजों को खाने से भी बचें।

Heart Attack पड़ने पर अदरक चबाने से क्या बचाई जा सकती है जान? मिथ हैं या हैं सच्चाई!

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Nalanda News: डायरिया की चपेट में आने से युवक की मौत! मेडिकल टीम अलर्ट
Smriti Irani ने विश्व बैंक के नेताओं के साथ की लैंगिक समानता के महत्व पर चर्चा, सोशल मीडिया पर कही यह बात
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले रोहित शर्मा ने सरफराज और जुरेल पर बोली बड़ी बात, जानिए प्रेस कांफ्रेंस में क्या कहा
PM Awas Yojana List 2024: छत्तीसगढ़ में आठ लाख से ज्यादा हितग्राहियों को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ
जानें दिल्ली के होने वाली CM Atishi के पास है कितनी संपत्ति, दुनियाभर हो रही है इसकी चर्चा
जियो का नेटवर्क हुआ ठप्प, यूजर्स के बीच मचा हाहाकार, कंपनी ने इस वजह से नहीं मानी गलती
कौन थी माँ पार्वती की ननद? क्या हुआ था जब शिव जी के पास उन्ही की बहन की शिकायत लेकर पहुंची थी खुद भाभी गौरा!
ADVERTISEMENT