होम / Side Effect Of Eating Raw Onion: क्या आप भी ज्यादा खाते है कच्चा प्याज तो हो जाएं सावधान! नहीं तो आपको भी हो सकती हैं यह परेशानी

Side Effect Of Eating Raw Onion: क्या आप भी ज्यादा खाते है कच्चा प्याज तो हो जाएं सावधान! नहीं तो आपको भी हो सकती हैं यह परेशानी

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : December 11, 2023, 1:19 pm IST

India News ( इंडिया न्यूज़ ),Side Effect Of Eating Raw Onion: प्याज की बात की जाएं तो यह बहुत पुरानी सब्जियों में शामिल है। वहीं कुछ लोगों के घरों में तो बिना प्याज के कोई भी सब्जी या कुछ भी चीजें नहीं बनती है। बता दें कि प्याज को ज्यादातर सब्जियों में शामिल किया जाता है मासालेदार से लेकर साधा चीजों सभी में। वहीं जानकारी के लिए बता दें कि कच्चा प्याज के कई सारे साइडइफेक्ट्स होते हैं साथ ही आपको बताएंगे एक दिन में कितना प्याज खाना चाहिए।

पाचन में परेशनी

बता दें कि कच्चा प्याज खाने से कुछ व्यक्तियों को पाचन संबंधी परेशानी होता है। फ्रुक्टेन एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट होता है। जिसके कारण इसे पचाने में दिक्कत होती है। वहीं इससे गैस, सूजन और पेट की परेशानी हो सकती है। वहीं जिन लोगों को संवेदनशील पेट या पाचन संबंधी समस्या हो तो उन लोगों को कच्चा प्याज लीमिट में खाना चाहिए।

मुंह में बदबू

वहीं प्चाज खाने से मुंह में बदबू हो जाती है। बता दं कि प्याज में पाए जाने वाले मजबूत सल्फर केमिकल गंध छोड़ता है। जोकि घंटों तक बनी रह सकती है। हालांकि हम अपने दांतों को ब्रश करके और माउथवॉश का इस्तमाल करने से मदद मिल सकती है, लेकिन पूरी तरह बदबू को अपन् मुहं से निकालना मुश्किल हो जाता है।

एलर्जी महसूस होना

कुछ लोगों को तो प्याज खाने से एलर्जी होने लगती है। अगर आपको एलर्जी महसूस हो रही है या शरीर पर सूजन आ रही है तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

सीने में जलन 

कुछ लोगों को कच्चा प्याज खाने से साने में जलन होती है। वहीं जिन लोगों को कच्चा प्याज खाने से सीने में जलन होती है उन्हें कच्चा प्याज नहीं खाना चाहिए। खासकर रात को तो बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए।

इन बीमारी के लोगों को कच्चा प्चाज ज्यादा नहीं खाना चाहिए

बता दें कि जो लोग हार्ट, बीपी या डायबिटीज की दवा खाते हैं उन्हें ज्यादा कच्चा प्याज नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे उनकी शारीरिक परेशानी बढ़ सकती है।

वहीं सब्जी में भी 1-2 प्याज डालना चाहिए क्योंकि ज्यादा प्याज खाना शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

Also Read :

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.