होम / Cyclone Dana: हिमाचल में भी दाना चक्रवात का असर… कहां हुई सबसे अधिक बारिश ?

Cyclone Dana: हिमाचल में भी दाना चक्रवात का असर… कहां हुई सबसे अधिक बारिश ?

Prakhar Tiwari • LAST UPDATED : October 25, 2024, 4:18 pm IST
ADVERTISEMENT
Cyclone Dana: हिमाचल में भी दाना चक्रवात का असर… कहां हुई सबसे अधिक बारिश ?

India News Himachal (इंडिया न्यूज),Cyclone Dana Impact: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात दाना 3  राज्य के लोगों की काफी परेशानी बढ़ा रहा है। चक्रवात दाना ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटवर्ती इलाकों में तूफानी हवाओं के साथ अधिक  बारिश लेकर आया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चक्रवात दाना से बचाव के लिए 288 टीमों को काम में लगी  है। इसी की  वजह से 300 उड़ानें और 552 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया  है। चक्रवात दाना से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से तूफान चलने का पूर्वानुमान है। लेकिन हिमाचल  में इसका कोई  भी  असर देखने के लिए नहीं मिलेगा। भारत के अन्य राज्यों में तूफान आने की स्थिति में हिमाचल  में भी अमूमन इसका असर मौसम खराब होने के तौर पर देखा जाता है, लेकिन चक्रवात दाना का इस तरह का कोई  भी असर हिमाचल पर नहीं होगा।

34.5 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिमाचल  में 31 अक्टूबर तक मौसम बिलकुल साफ बने रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से  बरसात और तूफान की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक डॉ. संदीप शर्मा ने कहा  कि चक्रवात दाना का हिमाचल  में कोई असर नजर नहीं दिखेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार , राज्य के सभी हिस्सों में दोपहर के बाद धूप खिल रही है।पिछले 24 घंटे की बात करें, तो बिलासपुर में सबसे अधिक  34.5 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो ताबो में -1.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड  दर्ज है।

97 फीसदी कम

हिमाचल  में अक्टूबर  अब तक 97 फीसदी कम बरसात रिकॉर्ड  हुई है। 1 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच हिमाचल  में सामान्य तौर पर 23.5 मिलीमीटर बरसात  होती है, लेकिन इस बार सिर्फ 0.7 मिलीमीटर ही बरसात  हुई है। राज्य के 6  जिले ऐसे हैं, जहां पिछले  25 दिनों में जीरो मिलीमीटर बरसात  हुई है।

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT