होम / Himachal News: हिमाचल में सांसद अनुराग ठाकुर ने सरकार पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

Himachal News: हिमाचल में सांसद अनुराग ठाकुर ने सरकार पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

Deepika Tiwari • LAST UPDATED : September 4, 2024, 6:52 pm IST

Himachal News

India News Himachal (इंडिया न्यूज़) Himachal News: सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कई सारे सवाल सुक्खू सरकार से किये। अनुराग ने आगे कहा की कर्मचारियों को समय पर वेतन भी नहीं मिल रहा है मगर वहीं राजनीतिक नियुक्तियां वाले लोहों को लाखों में वेतन जरूर दिए जा रहे हैं।

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा-

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल की सुक्खू सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में हर वर्ग का उत्पीड़न ही हुआ है। हिमाचल में ऐसा दिन पहले कभी नहीं देखा कि 3 तारीख होने पर भी कर्मचारी को उनकी तनख्वाह न मिली हो। सरकारी कर्मचारी अपनी तनख्वाह का इंतजार कर रहे हैं मगर राजनीतिक नियुक्तियां वाले व्यक्तियों की लाखों में वेतन दिए जा रहा हैं। सांसद अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि राज्य सरकार के हाथ से अब सभी व्यवस्था धीरे-धीरे निकलती जा रही है। यहां मित्रों और बड़े पदों पर नियुक्त किए गए लोगों को वेतन देने के लिए सरकार के पास पैसा है मगर कर्मचारियों को वेतन देने के लिए उसके हाथ खाली है।

ममता बनर्जी पर भी दागा निशाना

तो वहीं, सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी जमकर हमला बोला। अनुराग ने कहा कि जिस राज्य की सीएम एक महिला हो और उस राज्य में महिलाएं ही सुरक्षित ना हो तो उस राज्य की हालत का अंदाजा आप लगा सकते है। बंगाल में जो हालात है उसे आज पूरा देश देख रहा है। वहीं, बेटियों और महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए अगर हमें सड़कों पर उतरना पड़ रहा है तो इससे बड़ा दुर्भाग्य हमारे देश में और कुछ भी नहीं हो सकता है। तो वहीं, सांसद अनुराग ठाकुर ने आगे खेद ज़ाहिर करते हुए कहा कि दुख की बात यह है कि जो मामल लगातार पिछले कुछ वक्त से कोलकाता में चल रहा है पूरा देश आज उससे शर्मसार हो रहा है।

अमेरिका की इस कंपनी का शेयर मिनटों में हुआ धराम, कुछ ही समय में हो गया कंगाल, जानें क्या है कंपनी का नाम?

Rajasthan Politics: वसुंधरा राजे के ‘पीतल की लौंग’ वाले बयान पर खाचरियावास का पलटवार, जानिए क्या कहा?

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

डेली सुबह कर लें Neem Karoli Baba के बताए गए यह काम, जीवन में बनेंगे सफलता इंसान, नहीं आएगी समस्या
Jitiya Vrat 2024: कब रखा जाएगा जितिया व्रत? यहां जानिए सही डेट और पारण का शुभ मुहूर्त
ISRO में निकली बंपर भर्ती! नौकरी के लिए शानदार मौका, आज से आवेदन प्रक्रिया हुआ शुरु
क्या भारत यूक्रेन को पहुंचा रहा था गोला-बारूद? भ्रामक खबर पर लगी रोक, विदेश मंत्रालय ने बता दी पूरी सच्चाई
MCC NEET UG Counselling 2024: आज जारी की गई दूसरे चरण के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, इन डाक्यूमेंट्स को रखें तैयार
वर्क लोड के कारण जान गंवाने वाली महिला CA की सहकर्मी ने किया बड़ा खुलासा, बताई ऑफिस की सच्चाई
Rahul Gandhi पर अब इस प्रदेश से हुआ FIR दर्ज, देश को लेकर लगाया गया बड़ा आरोप!
ADVERTISEMENT