होम / Himachal News: निजी प्रवास पर शिमला पहुंचीं प्रियंका,यहीं से प्रचार के लिए जाएंगी हरियाणा और जम्मू-कश्मीर

Himachal News: निजी प्रवास पर शिमला पहुंचीं प्रियंका,यहीं से प्रचार के लिए जाएंगी हरियाणा और जम्मू-कश्मीर

Prakhar Tiwari • LAST UPDATED : September 15, 2024, 7:08 pm IST

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक प्रियंका वाड्रा हिमचाल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंच गईं हैं। आपको बता दें कि रविवार दोपहर को करीब 1 बजे प्रियंका का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच शिमला के छराबड़ा के लिए निकला है।

प्रचार अभियान जोरों पर

आपको बता दें कि प्रियंका देश की राजधानी दिल्ली से सुबह 5 बजे सड़क मार्ग से शिमला के लिए निकली हुई थी। दोपहर के समय शिमला पहुंचीं। शिमला से ही वह देश की सियासत साथ ही 2 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखेंगी। बता दें कि प्रियंका का यह निजी दौरा है। इस दौरान उनका किसी से भी मिलने का कार्यक्रम नहीं है। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में इन दिनों प्रचार अभियान काफी जोरों पर है। इसी बीच प्रियंका शिमला आई हैं।

यह उनका निजी दौरा है

आपको बता दें कि वह अगले कुछ दिनो के लिए यहीं रुकेंगी। इसके बाद प्रियंका प्रचार करने के लिए हरियाणा और जम्मू-कश्मीर जाएंगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि छराबड़ा में प्रियंका वाड्रा का अपना खुद का घर है। अकसर यहां छुट्टियां मनाने के लिए आती रहती हैं। हिमाचल चुनाव के दौरान वह शिमला में ही रुकी थीं। प्रचार और रैलियों के लिए वह यहीं से ही जाती थीं। लेकिन उनका यहां निजी दौरा है, लेकिन कई बार प्रदेश के नेता राजनीतिक मसलों को लेकर उनसे मिलने के लिए पहुंच जाते हैं।

शोहरत के बावजूद कमाई के मामले में इस भिखारी के आस-पास भी नहीं है Dolly Chaiwala, संपत्ति जान बड़े-बड़े बिजनेसमैन के उड़े होश

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

पराठे की पहले की पिटाई फिर ग्राहक को परोसा, Video को देख लोगों का भी कर दिया खाने का मन
नीतीश सरकार ने दादा-परदादा की ज़मीन पर लागू किया ये नया नियम, जानिए क्या है ये 5 मुख्य प्रावधान
क्या है वात्सल्य योजना? इसमे कैसे मिलेगी बच्चों को पेंशन, जानिए निर्मला सीतारमण का पूरा प्लान
मोदी सरकार क्यों लाना चाहती है ‘One Nation One Election’ कानून? एक साथ चुनाव में क्या हैं चुनौतियां
Kejriwal के इस्तीफा के बाद भी Atishi अभी क्यों नहीं बन सकतीं दिल्ली की CM? आखिर कहां फंसा हुआ पेच
12GB RAM के साथ ये फोन जल्द मचाएगा तबाही, दिग्गज मोबाइल को देगा टक्कर
UPSC ने जारी की इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम का नोटिफिकेशन, जानें कितने पदों पर होगी भर्ती
ADVERTISEMENT