ADVERTISEMENT
होम / हिमाचल प्रदेश / Himachal Politics: प्रतिभा सिंह ने बुलाई हिमाचल कांग्रेस की अहम बैठक, CM सुक्खू समेत कई मंत्रियों रहे नदारद

Himachal Politics: प्रतिभा सिंह ने बुलाई हिमाचल कांग्रेस की अहम बैठक, CM सुक्खू समेत कई मंत्रियों रहे नदारद

BY: Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : September 23, 2024, 10:56 pm IST
ADVERTISEMENT
Himachal Politics: प्रतिभा सिंह ने बुलाई हिमाचल कांग्रेस की अहम बैठक, CM सुक्खू समेत कई मंत्रियों रहे नदारद

Himachal Politics: प्रतिभा सिंह

India News HP (इंडिया न्यूज)Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश में राज्य सरकार के खिलाफ चल रहे बड़े आंदोलन के बीच हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अहम बैठक बुलाई थी। बैठक शिमला के राजीव भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने की। बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री समेत कई कैबिनेट मंत्री शामिल नहीं हुए। हालांकि, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य कारणों से और उपमुख्यमंत्री सिरमौर दौरे के चलते बैठक में शामिल नहीं हो पाए। इसके बावजूद बैठक से उनकी गैरमौजूदगी ने एक बार फिर सरकार और संगठन के बीच तालमेल पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Anuj Pratap Singh Encounter: ‘वर्दी का गलत फायदा न उठाएं’; STF पर बरसीं अनुज सिंह की बहन अमीषा

बैठक से कई अन्य मंत्री दूर रहे

सुक्खू कैबिनेट से केवल कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ही बैठक में शामिल हुए। इसके अलावा हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और सरकार में मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी भी बैठक में मौजूद रहे। गौरतलब है कि संजय अवस्थी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सबसे करीबी नेताओं में से एक हैं।
स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा बैठक में शामिल नहीं हुए। हिमाचल कांग्रेस के दूसरे कार्यकारी अध्यक्ष और धर्मपुर विधायक चंद्रशेखर भी बैठक में शामिल नहीं हुए। जानकारी के मुताबिक बैठक से नदारद रहने वाले इन नेताओं को दूसरे जरूरी कार्यक्रमों में शामिल होना था।

बैठक में प्रतिभा सिंह ने कहा?

बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस को खुद को मजबूत करने के लिए निष्ठावान और मेहनती लोगों को मौका देने की जरूरत है। लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे लोगों को सरकार में हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा, जबकि नौ विधानसभा उपचुनावों में से छह में कांग्रेस ने जीत दर्ज की।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के कारणों का पता लगाने के लिए गहन चिंतन की जरूरत है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह समय-समय पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात करती रहती हैं और भविष्य में भी करती रहेंगी।

क्या सच में होती है बुरी आत्माएं? जानें इंसानों को कैसे महसूस होता है भूतों का अस्तित्व

Tags:

"Shimla Hindi NewsBreaking India NewsCongresshimachal congresshimachal newsIndia newsIndia News HPlatest india newsPratibha SinghShimla latest newsSukhwinder Singh Sukhutoday india newsप्रतिभा सिंहहिमाचल कांग्रेसहिमाचल न्यूज

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT