होम / Mandi Accident: शादी के बाद छाया मातम! 700 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, कई लोगों की मौत

Mandi Accident: शादी के बाद छाया मातम! 700 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, कई लोगों की मौत

Poonam Rajput • LAST UPDATED : October 27, 2024, 2:35 pm IST
ADVERTISEMENT
Mandi Accident:  शादी के बाद छाया मातम! 700 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, कई लोगों की मौत

Mandi Accident

India News HP (इंडिया न्यूज़), Mandi Accident:  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से हादसे की दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां शादी समारोह से अपने घर वापस लौट रहे लोगों के साथ बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। दरअसल मामला बीते शनिवार का है। जहां एक परिवार शादी समारोह के बाद अपने घर जा रहा था तभी अचानक रास्ते में देर रात कार सड़क से पलटकर 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सुबह जब घटना स्थल के पास रह रहे लोगों ने देखा तो इस हादसे के बारे में पता चला। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने रेस्क्यू कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस की ओर से फिलहाल मृतकों के घर वालों को सूचना दे दी है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल मंडी के चौहारघाटी के वरधाण में एक मारुति कार गहरी खाई में गिर गई, जिसके कारण कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ये दर्दनाक हादसा शनिवार बीते रात का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, गाड़ी में सवार सभी लोग धमच्याण गांव के रहने वाले थे। ये सभी शादी समारोह में गए हुए थे। देर रात को वापस घर लौटते समय यह हादसा हो गया. इसकी जानकारी रविवार सुबह हुई, जब एक भेड़पालक ने सड़क से करीब 700 मीटर नीचे खेतों में दुर्घटनाग्रस्त कार देखी।

ये हैं दुनिया के वो 5 देश जहां नही मिलता मुस्लिमों को नामों निशान, इतिहास से जुड़ी है इसकी वजह! देखें लिस्ट

मृतकों की पहचान राजेश, गंगू, कर्ण, सागर और अजय के रूप में हुई है. मृतकों में एक 16 साल का किशोर शामिल है। अन्य चार की उम्र 25 से 30 साल के बीच में बताई जा रही है। दुःखद हादसे से चौहारघाटी में शोक की लहर छा गई है। बहरहाल पुलिस सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर लाएगी। जहां पंचनामे के बाद शव परिजनों को सौंप दिये जाएंगे। एसपी मंडी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को निकालने के लिए ग्रामीणों की मदद से रेस्कयू शुरू किया है.। हादसा किन कारणों से हुआ इसकी छानबीन की जाएगी।

Jodhpur Airport: पुणे से जोधपुर आने वाली फ्लाइट को मिली बस से उड़ाने की धमकी, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT