होम / Mandi Masjid Controversy: शहर भर में फिर होगा विरोध प्रदर्शन, बढ़ाई गई 2 मस्जिदों की सुरक्षा

Mandi Masjid Controversy: शहर भर में फिर होगा विरोध प्रदर्शन, बढ़ाई गई 2 मस्जिदों की सुरक्षा

Poonam Rajput • LAST UPDATED : September 28, 2024, 9:44 am IST
Mandi Masjid Controversy:  शहर भर में फिर होगा विरोध प्रदर्शन, बढ़ाई गई 2 मस्जिदों की सुरक्षा

Mandi Masjid Controversy

India News HP (इंडिया न्यूज़), Mandi Masjid Controversy:  हिमाचल प्रदेश के मंडी में मस्जिद का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। जहां फिर एक बार मंडी में जेल रोड पर बनी मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर शहर में विरोध प्रदर्शन होगा। फिर हिंदू संगठनों के लोग सड़कों पर उतरेंगे और रैली के साथ विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस रैली में नागा साधु भी रहेंगे। रैली का समय शनिवार सुबह 11 का है।

यहा है पूरा मामला

दरअसल मस्जिद विवाद के चलते हिंदू संगठनों का तीसरा विरोध प्रदर्शन होने जा रहा है। फिलहाल हिंदू संगठनों के विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है। मंडी शहर की दोनों मस्जिदों के पास पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है। जेल रोड और मंगवाईं स्थित मस्जिद के पास बैरिकेडिंग कर दी गई है।

इन ब्लड ग्रुप वाले लोगो को हार्ट अटैक आने का खतरा रहता है ज्यादा…आखिर क्यों है ये ब्लड ग्रुप इतना खतरनाक?

इस विरोध प्रदर्शन में देवभूमि संघर्ष समिति, महामंडलेश्वर और नागा साधु शामिल होंगे। साथ ही बता दें कि, हिंदू संगठनों के लोगों ने गुरुवार को बैठक हुए थी। वहीं देव भूमि संघर्ष समिति के पदाधिकारी भारत भूषण का कहना था कि, 28 तारीख को नागा साधु महामंडलेश्वर मंडी की गलियों में घूम घूम कर भजन-कीर्तन करेंगे।

Delhi Weather Forecast: अक्टूबर में गर्मी से बेहाल दिल्ली, तापमान छू सकता है 37 डिग्री

पहले भी हुआ था विरोध

मंडी में जेल रोड पर बनी मस्जिद में बिना नक्शा स्वीकृति के दो इमारतें बनाई गई हैं। मस्जिद का अगला हिस्सा भी लोक निर्माण विभाग की जमीन पर बना है। नगर निगम कोर्ट ने इस अवैध निर्माण को 30 दिन में गिराने के आदेश दिए थे। हालांकि, अगला हिस्सा मुस्लिम समुदाय ने खुद ही गिरा दिया है। लेकिन इसे लेकर लगातार विवाद हो रहा है। इससे पहले 13 सितंबर को यहां बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया था।

Devara Box Office Collection Day 1: जूनियर एनटीआर और जाह्नवी की जोड़ी ने रच दिया इतिहास, पहले दिन धड़ाधड़ टूटे कमाई के रिकॉर्ड

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT