होम / Pratibha Singh: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह बोलीं- 'जल्द कर्मठ कार्यकर्ताओं को दी …'

Pratibha Singh: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह बोलीं- 'जल्द कर्मठ कार्यकर्ताओं को दी …'

Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : October 1, 2024, 6:14 pm IST
Pratibha Singh: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह बोलीं- 'जल्द कर्मठ कार्यकर्ताओं को दी …'

Pratibha Singh: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह

India News HP(इंडिया न्यूज), Pratibha Singh: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जल्द ही पार्टी में कर्मठ कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा है कि जो पदाधिकारी संगठन के काम और उसकी बैठकों के लिए समय नहीं दे पा रहे हैं, उनकी जगह नए कर्मठ पदाधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा।

मणिपुर की राजकन्या चित्रांगदा ने अर्जुन संग विवाह रचाने से पहले रख दी थी ये शर्त…कि पांडव वंश पर भी आ गई थी ऐसी बात?

‘नए कर्मठ पदाधिकारी बनाएं जाएंगे’

प्रतिभा सिंह ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है और इसकी मजबूती के लिए पार्टी के सभी नेताओं और पदाधिकारियों को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर केंद्रीय आलाकमान से विस्तृत चर्चा हुई है और आलाकमान का स्पष्ट मानना ​​है कि जो पदाधिकारी निष्क्रिय साबित हो रहे हैं, उनके स्थान पर नए और मेहनती कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।

प्रतिभा सिंह ने और क्या कहा?

प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों का दौरा करेंगी और जिला पदाधिकारियों से फीडबैक लेंगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं, इसलिए उन्हें मजबूत करना उनका मुख्य लक्ष्य है।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने और भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार और साजिश का मुंहतोड़ जवाब देने का आह्वान किया और कहा कि हमें प्रदेश में आपसी भाईचारे को मजबूत करते हुए देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने वालों से सतर्क रहना होगा।

मोहम्मद युनुस नहीं 28 साल का ये लड़का चला रहा है Bangladesh की सरकार, नए खुलासे के बाद दुनिया भर में मचा हंगामा

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT