होम / Accident in Himachal: शिमला में कार लैंडस्लाइड का शिकार, किन्नौर में HRTC बस पर गिरे पत्थर, तीन लोगों की मौत

Accident in Himachal: शिमला में कार लैंडस्लाइड का शिकार, किन्नौर में HRTC बस पर गिरे पत्थर, तीन लोगों की मौत

Roshan Kumar • LAST UPDATED : July 21, 2023, 9:17 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Accident in Himachal, शिमला: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और लैंडस्लाइड से लगातार लोगों की जान जा रही है। इस साल मानसून में अकेले हिमाचल में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बीते दिनों गुरुवार को शिमला के चिड़गांव में एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार पर हुए इस लैंडस्लाइड में तीन लोगों की मौत हो गई। वही किन्नौर जिलें में राज्य परिवहन निगम की एक बस पर पत्थर गिरे जिसमें तीन लोग घायल हो गए।

  • शिमला में कार हादसे का शिकार
  • किन्नौर में बस पर गिरे पत्थर
  • तीन लोगों की मौत

शिमला के चिड़गांव में कार हादसे पर लैंडस्लाइड गुरुवार रात करीब 9 बजे हुआ। इस ऑल्टो कार में 5 लोग सवार थे। तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों को रोहड्र अस्पताल में भर्ती किया गया। हादसे अनिल, पृथीपाल और सत्यप्रकाश नाम के तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि त्रिलोक और अवंतिका अस्पताल में भर्ती है।

बस पर पत्थर

किन्नौर में सांगला वैली में एचआरटीसी की बस पर ऊरनी ढांक से पत्थर गिर गए। बस में सवार 3 लोग हादसे का शिकार हो गए। घायल लोगों को चोलिंग में आर्मी मेडिकल कैंप में उपचार दिया गया है। राज्य सेवा की यह रात्रि सेवा के तहत जा रही थी। चालक से ठीक पीछे वाले भाग में पत्थर गिरे, गिनमत यह रही की किसी की जान नहीं गई। वही शिमला जिले के घंडल ब्रिज को वाहनों के लिए खोल दिया गया है जो बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया था।

यह भी पढ़े-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Amit Shah Fake Video: चुनावी मौसम में अमित शाह का फेक वीडियो वायरल, जानें क्या है जनता की राय- Indianews
Indonesia: इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से हजारों लोगों का किया गया स्थानांतरण, सुनामी का खतरा- Indianews
COVID-19 Vaccine: कोविड-19 वैक्सीन से लोगों में हो रहा साइड इफ़ेक्ट? जानें जनता की राय
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की नई लिस्ट की जारी, आनंद शर्मा और राज बब्बर शामिल यहां से लड़ेंगे चुनाव-Indianews
PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी का विपक्ष पर तंज, कहा- ‘मोहब्बत की दुकान’ में बिक रहे फर्जी वीडियो-Indianews
Lok Sabha Election 2024: ‘अमेठी मांगे गांधी परिवार’, उम्मीदवार की घोषणा ना करने पर कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रर्दशन-Indianews
Raisin Face Packs: स्किन को जवां और खूबसूरत बनाए रखने के लिए किशमिश के इन 7 फेस पैक्स का करें इस्तेमाल -Indianews
ADVERTISEMENT