होम / हिमाचल में अचानक सड़क धंसने से दुर्घटनाग्रस्त हुई बस, 12 यात्री घायल

हिमाचल में अचानक सड़क धंसने से दुर्घटनाग्रस्त हुई बस, 12 यात्री घायल

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : August 12, 2023, 12:00 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में सड़क धंस जाने की वजह से आज शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां शिमला जा रही यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। जिसमें 12 यात्री घायल हो गए हैं। अचानक सड़क धंस जाने की वजह से एक एचआरटीसी बस खाई में गिर गई। जिसमें 4 यात्री गंभीप रूप से घायल हो गए हैं। वहीं 8 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। आज सुबह करीब 5:30 बजे ये हादसा हुआ। सभी घायलों अस्पताल भेज दिया गया है।

घायलों को पास पहुंचाया गया अस्पताल

हादसे को लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि सुंदरनगर से शिमला की तरफ बस नंबर HP-31-1315 जा रही थी। तभी अचानक सड़क धंसने के कारण बस नीचे खाई में जा गिरी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया।

आवाजाही के लिए बंद हुआ हादसा

जानकारी दे दें कि जिस जगह पर यह हादसा हुआ है। उस जगह पर सड़क का करीब 45 मीटर हिस्सा ढह गया है। आवाजाही के लिए भी यह रास्ता अब पूरी तरह से बंद हो गया है। बीते दो दिनों से जिला मंडी के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश दर्ज की।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

LSG vs MI : मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के सामने रखा 145 रन का लक्ष्य-Indianews
Lok Sabha Election 2024: जम्मू-कश्मीर की इस सीट पर बदला वोटिंग का डेट, जानें वजह-Indianews
एस जयशंकर की UAE की विदेश मंत्री के साथ बैठक, दिल्ली में इस मुद्दे पर हुई चर्चा
Amit Shah Fake Video: चुनावी मौसम में अमित शाह का फेक वीडियो वायरल, जानें क्या है जनता की राय- Indianews
Indonesia: इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से हजारों लोगों का किया गया स्थानांतरण, सुनामी का खतरा- Indianews
COVID-19 Vaccine: कोविड-19 वैक्सीन से लोगों में हो रहा साइड इफ़ेक्ट? जानें जनता की राय
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की नई लिस्ट की जारी, आनंद शर्मा और राज बब्बर शामिल यहां से लड़ेंगे चुनाव-Indianews
ADVERTISEMENT