होम / हिमाचल में तबाही का मंजर, बारिश-बाढ़ और लैंडस्लाइड से 4 दिनों में 74 मौतें, रेस्क्यू जारी

हिमाचल में तबाही का मंजर, बारिश-बाढ़ और लैंडस्लाइड से 4 दिनों में 74 मौतें, रेस्क्यू जारी

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : August 19, 2023, 1:30 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Himachal Pradesh Rains, नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से तबाही मची हुई है। बारिश-बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से राज्य में बीते 4 दिनों में 74 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि रेस्क्यू टीम ने हजारों लोगों का रेस्क्यू किया है। बारिश के कारण राज्य सरकार को करीब 7700 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से राज्य के काफी सारे जिले पूरी तरह से प्रभावित हैं। वहीं शिमला पर लगातार भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है।

जून से लेकर अब तक 300 से ज्यादा मौतें

NDRF की टीम लैंडस्लाइड वाले इलाकों में लगातार मुस्तैद है। साथ ही राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। वहीं जून से लेकर अभी तक राज्य में प्राकृतिक आपदाओं की वजह से 330 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। पिछले कुछ दिनों से हिमाचल में लगातार बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते भूस्खलन की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने इसी बीच आज से अगले तीन दिनों तक राज्य में भारी से भी अधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है।

10 जिलों में जारी येलो अलर्ट

IMD ने हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि शुक्रवार को राज्य में 65 मकान ढह गए। साथ ही 271 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं कई गांवों की बिजली भी गुल हो गई। राज्य के कई जिले भारी बारिश और भूस्खलन से प्रभावित हैं। वहीं शिमला पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। भूस्खलन की वजह से शिमला में 21 लोगों की मौत हो गई है। समर हिल से 14, कृष्णा नगर से 2 और फागली से 5 शव बरामद किए गए हैं।

Also Read:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.