होम / आईफा अवॉर्ड 2022 में आज शाहिद कपूर आये नज़र, करेंगे बप्पी दा के गानों पर परफॉर्म

आईफा अवॉर्ड 2022 में आज शाहिद कपूर आये नज़र, करेंगे बप्पी दा के गानों पर परफॉर्म

Sachin • LAST UPDATED : June 4, 2022, 6:27 pm IST

इंडिया न्यूज़, IIFA Awards 2022: आईफा अवॉर्ड 2022 का आयोजन इस बार अब्बू धाबी में हो रहा है। बता दें कि अबू धाबी के पास बने यस आइलैंड पर शुक्रवार की शाम बॉलीवुड सितारों के नाम रही। इस दौरान बॉलीवुड के कई बड़े-सितारें आइफा रॉक्स में नजर आए। कल शुक्रवार की शाम संगीत सितारों के नाम रही। आज की शाम बॉलीवुड के कलाकार दिखेंगे। शाहिद कपूर आज आये नज़र।

बातचीत के दौरान कही ये बात 

इंडिया न्यूज़ के संवाददाता के साथ बातचीत में शाहिद कपूर ने अपने इस आईफा में हुए एक्सपीरियंस के बारे में बताया उन्होंने कहा की ,” आईफा से उनकी कई यादें जुडी हुई है। उन्हें सबसे पहले आईफा से कैसे अवार्ड मिला और उन्होंने उस समय कैसे अपने से बड़े स्टार्स के साथ स्टेज पर परफॉर्म किया। उन्होंने उस समय के बारे में बात करते हुए कहा की वह उस परफॉरमेंस के लिए नर्वस थे। लेकिन उन्होंने इस बार काफी मज़े किए। उन्होंने बताया की वे एक्टर बनने से पहले डांसर ही थे। उन्होंने एक्टिंग करियर में काफी कम डांस किया है। इसलिए ही वे आज नर्वस दिख रहे थे। ”

शाहिद ने बताया की वे बप्पी दा को ट्रिब्यूट दे रहे है। उन्होंने बताया की ये उनके लिए प्राउड की बात है की वे उनके गानों पर परफॉर्म कर रहे है। वह ग्रीन कार्पेट पर भी नज़र आएंगे। कोविड के बाद उन्हें अपने सोशल मीडिया को देखा तो उनकी बीवी ने ये बताया की उनका अकाउंट काफी ओल्ड लग रहा है।

इसलिए शाहिद ने अपने इंस्टा प्रोफाइल पर अछि फोटोज डालना शुरू कर दिया हैं। उन्होंने अपनी फिल्म कबीर सिंह और जर्सी के बारे में भी बात की और बताया उनके लिए ये काफी चैलेंजिंग था। उन्हें ये दोनों रोल अलग तरीके से करने थे। जिसके लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी।

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.