होम / India News Manch 2023: मंच पर किरन रिजजू ने खोला इंडिया अलायंस के पोल, 2024 चुनाव पर कही ये बात

India News Manch 2023: मंच पर किरन रिजजू ने खोला इंडिया अलायंस के पोल, 2024 चुनाव पर कही ये बात

Shanu kumari • LAST UPDATED : December 13, 2023, 3:58 pm IST

India News Manch 2023: इंडिया न्यूज़ हर साल की तरह इस साल भी देश का सबसे बड़ा राजनीतिक मंच आयोजित किया है। ये आयोजन दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है। इसकी शुरुआत आज यानि 13 दिसंबर से हो रही है जो कि 15 दिसंबर, 2023 तक चलेगा। मंच पर देश के कई दिग्गज हस्तियों के साथ तीखे-मीठे सवालों के साथ रूबरू होने जा रहे हैं। इंडिया न्यूज मंच पर मोदी मंत्रीमंडल में विभिन्न मंत्रालय को संभालने वाले केंद्रीय मंत्री किरन रिजजू ने खुलकर बात की है।

2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य

विज्ञान मंत्रालय को संभाल रहे किरन रिजजू ने मोदी सरकार के अर्थ साइंस मंत्रालय के सबसे बड़े लक्ष्य के बारे में जानकारी देते हए बताया कि मोदी जी ने भारत को 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्रबनाने का लक्ष्य रखा है। जिसमें साइंस का बहुत बड़ा रोल रहने वाला है। साइंस के बिना कोई भी देश पूरी तरह से तरक्की नही कर सकते। हमारा 2047 कर तीन क्षेत्रों में खास फोकस है। पहला वायु मंडल (मौसम विभाग),  दूसरा भूविज्ञान (भूकंप) और तीसरा सागर (डीप ओशियन) है।

देश का बागडोर मोदी जी ही संभाल सकतें

वहीं पांच राज्यों में से तीन राज्यों में भाजपा की जीत को लेकर उन्होंने कहा कि ‘यही समय है और सही समय है’। उन्होंने बताया कि जब हम छोटे थें तो दुनिया के ताकातवर देश अमेरिका, सोवियत संघ, जापान, जर्मनी और अन्य देशों के बारे में खुब सुनते थें। तब हम सोचते थें कि भारत कब ताकतवर राष्ट्र बनेगा। अब हमको लग रहा है कि ये समय हमरा है।

दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ने वाला अर्थशक्ति बन गया है। ताकतवर राष्ट्रों में भारत का नाम है। मोदी जी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। ऐसा समय किसी भी राष्ट्र के लिए बार बार नहीं आता है। हर राज्यों में मोदी जी के चर्चे हैं। ऐसे मानना होगा कि पिछले 9 सालों में जितने भी योजनाएं लाई गई है। वे जनता के हित में है। अब हमरे देश का बागडोर मोदी जी ही संभाल सकतें है। इसलिए सभी राज्यों में उनके चेहरे को ही आगे लाया गया।

भ्रष्टाचार का पर्दाफाश

वहीं काग्रेस नेता धीरज साहू के घर पर छापेमारी के दौरान मिले 300 करोड़ को लेकर उन्होंने कहा हम थक चूकें थें जब विपक्ष में थें। हर रोज किसी ना किसी भ्रष्टाचार का पर्दाफाश होता था। हम भ्रष्टाचार की ख़बर से थक चूके थें। 2014 में मोदी जी प्रधानमंत्री बने। उस समय से मैं मिनिस्टर हूं। 2014 से लेकर अबतक किसी भी मंत्री पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगाया जा सकता है। हालांकि पहले से टेक्नोलॉजी अब एडवांस हो चुका है। डिजीटल दुनिय है। इस डिजीटल युग में दस साल तक मोदी जी के कोई मंत्री या मंत्रालय में एक भ्रष्टाचार का मामला नहीं आया।

आर्टिकल 370 भारत की उपलब्धि

वहीं आर्टिकल 370 पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि ये हमारा सपना था कि आर्टिकल 370 हटाना चाहिए और जम्मू-कश्मीर को पूर्ण रुप से भारत के एक ही संविधान में शामिल करना चाहिए। हमारे इस सपने को मोदी सरकार ने पूरा किया। पहले वहां जाने से सब डरते थें। भारत सरकार की कोई भी योजना वहां के लोगों तक नहीं पहुंच पाती थी। अब हर घर तक सारी योजनाएं बखुबी पहुंच रही है। ये बदलाव काफी संतुष्टि देने वाली है। यह पूरे भारत के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

इंडिया अलायंस परिवारों का ग्रुप 

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने इंडिया अलायंस को लेकर कहा कि विपक्ष बिखर चुका है। इस अलायंस के सभी मेंबर एक परिवार है। चाहे गांधी परिवार, राजद परिवार, समाजवादी परिवार। ऐसे कुछ परिवारों ने मिलकर यह अलायंस बनाया है। इस परिवार को देश नहीं स्वीकार करेगा। यह सबका देश है। परिवार को बचाने के लिए अलायंस बनाया है। साल 2024 में और उसके बाद भी भारतीय जनता पार्टी जीतने वाली है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT