होम / India News Manch 2023: मंच पर स्मृति ईरानी ने लोकसभा चुनाव पर की चर्चा, अमेठी का बताया इतिहास

India News Manch 2023: मंच पर स्मृति ईरानी ने लोकसभा चुनाव पर की चर्चा, अमेठी का बताया इतिहास

Shanu kumari • LAST UPDATED : December 14, 2023, 9:08 pm IST

India News(इंडिया न्यूज), India News Manch 2023: हर साल की तरह इस साल भी इंडिया न्यूज़ देश का सबसे बड़ा राजनीतिक मंच आयोजन कर रहा है। ये आयोजन दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है। बीते कल यानि बुधवार 13 दिसंबर से शुरु हुए इस कार्यक्रम का आज दूसरा दिन है। बता दें कि ये तीन दिवसीय कार्यक्रम 15 दिसंबर (शुक्रवार), 2023 तक चलेगा। जहां कई सारे दिग्गजों का आगमन हुआ है। वहीं आज इस मंच पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंची। इस दौरािन उन्होंने मेरठ, राहुल गांधी, लोक सभा चुनाव समेत कई मुद्दों पर बात किया।

बदले की भावना नहीं, बदलाव की भावना हमारी 

इस दौरान स्मृति ईरानी ने कहा कि एक बार फिर से अमेठी की जनता के सेवा मौका भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह इतिहास रहा है कि कांग्रेस का अध्यक्ष, किसी से नहीं हारा बल्कि भाजपा के एक साधारण कार्यक्रता से हारा है। इस अतीत को कोई नहीं बदल सकता है। चार दशकों तक यहां गांधी खानदान का दबदबा था। साल 2014 में इस पार्टी को केवल 30 हजार वोट मिलें। इसका मतलब यह है कि जनता बदलाव चाहती थी। हम राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ काम करते हैं। इसलिए हमें जनता का साथ मिलता है।

हर किसी पर पीएम मोदी की नजर 

इसी दौरान उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी सभी के लिए काम करते है। जो उनको वोट देते है उनके लिए भी और जो वोट नहीं देते उनके लिए भी करते हैं। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस जान-बूझ कर अमेठी की जनता को गरीब रखना चाहती थी। जिससे उनका फायदा मिलें।

जनता को मूलभूत अधिकारों से वंचित रखा

अमेठी में अपने कामों को गिनवाते हुए उन्होंने बताया कि फुरस्तगंज नाम के इलाका है। जहां पहले केवल गांधी खानदान का प्लेन उतरता था। आज वो एयरपोर्ट भारत सरकार की योजना उड़ान से जुड़ गया है। अमेठी में हमने एक लाख घर बनवाए हैं। लगभग चार लाख टॉयलेट बनाया गया है। यहां से इंदिरा गाधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी जैसे नेता रहें। एक परिवार के चार लोगों ने राज किया। फिर भी चार लाख लोगों के पास अपना शौचालय नहीं था। अस्पताल में एक्सरे की मशीन नहीं थी। इन्होंने मूलभूत अधिकारों से जनता को वंचित इसलिए रखा। ताकि उनके सामने गिडगिड़ाते रहे।

Also Read:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT