सूरत (गुजरात), मार्च 09: जीतो लेडीज विंग सूरत द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक विशाल नेशनल कार रैली का सफल आयोजन किया गया। कैंसर और थैलेसेमिया जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से निकाली गई इस रैली में 100 से अधिक कारों और लगभग 250 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जीतो लेडीज विंग की चेयरपर्सन श्वेता बाग़रेचा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि यह एक राष्ट्रीय स्तर का प्रोजेक्ट है, जिसे देश के सभी 82 चैप्टर्स में एक ही समय पर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मुहिम का मुख्य लक्ष्य सेल्फ हेल्थ और प्रिवेंशन के प्रति समाज को जागरूक करना है ताकि परिवारों को इन भयानक बीमारियों से बचाया जा सके।
रैली के दौरान चिकित्सा विशेषज्ञों ने जीवन रक्षक जानकारियां साझा कीं, जिसमें लव एंड केयर की डॉ. दीप्ति ने बताया कि थैलेसेमिया माइनर और मेजर दो प्रकार के होते हैं। उन्होंने जोर दिया कि यदि दो माइनर थैलेसेमिया वाले व्यक्ति विवाह करते हैं, तो बच्चों में इसके मेजर होने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए विवाह से पूर्व टेस्ट अनिवार्य है। डॉ. निकुंज विठलानी ने कैंसर के विभिन्न प्रकारों और उनके शुरुआती लक्षणों की पहचान के साथ-साथ बचाव के तरीकों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
प्रशासन का मिला भरपूर सहयोग

रैली में पुलिस विभाग की ओर से डीसीपी पन्ना मोमाया अपनी टीम के साथ मौजूद रहीं। श्वेता बाग़रेचा ने पुलिस और ‘शी टीम’ के अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग ने इस आयोजन को और अधिक प्रभावी बना दिया।
यह रैली भगवान महावीर ग्राउंड से शुरू होकर लाल घोड़ा सर्कल, अणुव्रत द्वार और वाई जंक्शन से होते हुए चौपाटी और सिटी लाइट मार्ग से होकर वापस अपने गंतव्य पर संपन्न हुई। आयोजन में भारी संख्या में डॉक्टर्स और पुलिसकर्मी भी शामिल हुए।

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)