होम / CG Election 2023: मतदान के दौरान गरियाबंद में पोलिंग पार्टी पर नक्सली हमला, ITBP जवान शहीद

CG Election 2023: मतदान के दौरान गरियाबंद में पोलिंग पार्टी पर नक्सली हमला, ITBP जवान शहीद

Shanu kumari • LAST UPDATED : November 17, 2023, 8:46 pm IST
ADVERTISEMENT
CG Election 2023: मतदान के दौरान गरियाबंद में पोलिंग पार्टी पर नक्सली हमला, ITBP जवान शहीद

CG Election 2023:  छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का आज (शुक्रवार) दूसरा चरण मतदान हुआ। मतदान के दौरान ही गरियाबंद जिले में नक्सली हमला हुआ। जिसमें ITBP का एक जवान शहीद हो गया। यह हमला नक्सलियों ने चुनाव के बाद लौट रही पोलिंग पार्टी पर किया। नक्सलियों ने इस रास्ते पर IED बम लगा रखा था। जिसके कारण एक जवान गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसके बाद जवान को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान जवान शहीद हो गया।

  • 7 नवंबर को 20 सीटों के लिए मतदान
  • नक्सलियों ने रास्तों पर IED बम लगाया

वोटिंग टाइमिंग में बदलाव

बता दें कि इस जिले में सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक वोटिंग हुई। हालांकि नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण यहां के मतदान की टाइमिंग में बदलाव किया गया था। इसके बाद भी नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया। नक्सलियों के इस कोशिश के बाद भी जवानों की सूझबूझ से ईवीएम मशीन पूरी तरह से सुरक्षित बताया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में पहला चरण मतदान 7 नवंबर को हुआ था। जिसमें 20 सीटों के लिए मतदान किए गए थें। जिसमें कई जगहों पर नक्सलियों द्वारा चुनाव बहिष्कार करने का ऐलान किया गया था। बस्तर जिले में कई जगहों पर धमकी भरे पर्चे भी मिले थें। जिसके कारण सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई थी। इसके बाद नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

पहले चरण में भी हमला 

पहले चरण मतदान के दौरान भी नक्सलियों ने सुकमा जिले के टोंडामरका इलाके में हमला किया था। जिसमें एक जवान घायल हो गया था। हालांकि जवान की जान बच गई थी। बता दें कि आज छत्तीसगढ़ में दूसरा चरण चुनाव भी हो चुका है। अब इसके नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। अक्सर चुनाव से पहले नक्सली गैंग काफी एक्टिव हो जाता है। ताकि राज्य और केंद्र सरकार पर दवाब बनाया जा सके।

Also Read:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT