Delhi Weather Today: दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश, आज भी होगी बूंदाबांदी

Delhi Weather Today: राजधानी दिल्‍ली और उसे सटे NCR के इलाकों में रहने वाले लोगों को आखिरकार बारिश की सौगात मिल ही गई। दिल्ली-NCR में आज सुबह से ही मामूली हवाओं के साथ बारिश हो रही है। इससे अगले दो से तीन दिन तक तापमान में कमी आएगी। कहा जा रहा है कि कई जगहों पर तापमान 30 डिग्री से भी कम पहुंच जाएगा।

राजधानी के कुछ स्थानों पर आज बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 21 मार्च से राजधानी का मौसम साफ हो जाएगा और इसके बाद तापमान फिर से बढ़ने लगेगा। हालांकि वीकेंड पर दिल्लीवासी खुशनुमा मौसम का लुफ्त उठा पाएंगे।  IMD के अनुसार, दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे वहीं कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होगी। आज अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रहने की संभावना है।

दिल्‍ली में वीकेंड पर खुशनुमा रहेगा मौसम 

वहीं बात करें सोमवार के मौसम की तो दिल्ली में सोमवार को बारिश के साथ तेज ठंडी हवाएं चलेंगी। इसके अलावा गरज के साथ बौछारें भी पड़ेंगी। इसकी वजह से अधिकतम तापमान महज 28 डिग्री पर सिमट कर रह जाएगा। वहीं 21 मार्च से तापमान में इजाफा होने के साथ मौसम साफ हो जाएगा।

पहली बारिश से सामान्‍य हुआ तापमान

इस माह की पहली बारिश से तापमान सामान्य स्तर पर दर्ज हुआ है। शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री रहा जो सामान्य है। वहीं न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री रहा जो  सामान्य से एक डिग्री अधिक है। दिल्ली में कल सुबह से ही बादल छाए रहे। इसकी वजह से धूप भी  हल्की रही और तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

ये भी पढ़े: दो साल से गायब डोनाल्ड ट्रम्प की FB और YouTube पर वापसी, I’M BACK! लिखकर डाला पोस्ट

SHARE
Latest news
Related news